Cycling Benefits: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम हो गई है। फिजिकल एक्टिविटी कम होने और खराब खानपान के चलते शरीर में कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हेल्दी और फिट शरीर के लिए साइकिल चलाना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। साइकिलिंग से बेहतर शायद ही कोई दूसरी एक्सरसाइज होगी, जो शरीर को भरपूर एनर्जी और एक्टिव रखे। साइकिल चलाने से शरीर को कई फायदे होते हैं। साइकिल चलाने से दिल और दिमाग दोनों को बहुत ही फायदे मिलते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, साइकिल चलाने से मानसिक तनाव की समस्या दूर हो सकती है। साइकिलिंग आउटडोर और इनडोर दोनों तरह से की जा सकती है। अगर आप भी अपनी बॉडी को फिट और एक्टिव रखना चाहते हैं तो रोज बस 30 मिनट साइकिल चलाना भी बहुत असरदार हो सकता है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से मांसपेशियों के निर्माण में मदद मिलती है। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है। साइकिल चलाने से अधिक कैलोरी बर्न होती है।
दिल की हेल्थ के लिए लाभकारी
रोज कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाने से स्वास्थ्य के साथ-साथ दिल की बीमारियों से बचाव होता है। साइकिलिंग एक अच्छा कार्डियो वर्कआउट है। साइकिलिंग करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है और इससे धड़कन तेज होती है।
तनाव होगा कम
साइकिल चलाने से शरीर में फील-गुड हार्मोन एंडोर्फिन का स्राव बढ़ता है। इससे मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलती है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि साइकिल चलाने से चिंता और तनाव भी कम हो सकता है। मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों को साइकिल चलाने से बहुत राहत मिलती है।
जोड़ों में दर्द से राहत
जोड़ों और घुटनों के दर्द से पीड़ित लोग अगर डॉक्टर की सलाह के अनुसार साइकिल चलाने की आदत डाल लें तो दर्द से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। साइकिल चलाने से जोड़ों को सहारा मिलता है। इससे उन हिस्सों की सूजन और दर्द से राहत मिलती है।
बीपी और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहेगा
साइकिल चलाना एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है। इससे दिल की अच्छी एक्सरसाइज होती है। साइकिल चलाने से दिल स्वस्थ रहता है। शरीर में रक्त की आपूर्ति बढ़ जाती है। हार्ट रोग की संभावना कम हो जाती है। रोजाना साइकिल चलाने से हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। बीपी और कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल में रहता है।
वजन कम करने में असरदार
साइकिल चलाने से मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है। मांसपेशियों को बढ़ाता है और शरीर में वसा यानी फैट को जलाता है। जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें साइकिलिंग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए। साइकिल चलाने से आपका वजन कंट्रोल रहता है अगर आप हर दिन करीब 30 मिनट साइकिल चलाते हैं, तो आप कुछ ही महीनों में कई किलो फैट बर्न कर सकते हैं।
वहीं, भारत में एक स्टडी के मुताबिक, लगभग 93 प्रतिशत भारतीय नींद की कमी से परेशान हैं। ऐसे में स्लीप डिसऑर्डर की समस्या का सीधा असर दिल और दिमाग पर पड़ता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।