Benefits Of Curry Leaves: हमारे आसपास कई तरह के पेड़-पौधे होते हैं, जिनका उपयोग खाने के साथ औषधि के रूप में भी किया जाता है। करी पत्ता भी एक ऐसा पत्ता है, जिसका उपयोग खाने के अलावा दवा के लिए भी किया जाता है। करी पत्ता स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। करी पत्ते में कई प्रकार के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और ऐसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को एक्टिव और संक्रमण से बचाए रखते हैं। करी पत्ता के फायदे आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने भी बताए हैं।
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, आयुर्वेद में करी पत्ते का उपयोग बहुत सी औषधि तैयार करने के लिए किया जाता है। रोजाना खाली पेट करी पत्ता खाने से कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा करी पत्ते में मौजूद सूजनरोधी और मधुमेहरोधी गुण पुरानी से पुरानी बीमारियों को आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
करी पत्ते के फायदे
करी पत्ता विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, मैग्नीशियम, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में भी अहम भूमिका निभाता है। यह शरीर में इम्यूनिटी को मजबूत करता है संक्रमण से दूर करता है।
आंखों के समस्या होगी खत्म
आंखों की समस्या के लिए करी पत्ते का जूस पीना बहुत ही लाभकारी होता है। इन पत्तियों से बने एक गिलास जूस का सेवन करने से शरीर की सभी साइलेंट किलर बीमारियों से राहत मिलती है। इसके अलावा प्रतिदिन करी पत्ते का सेवन करने से भी आंखों की समस्या दूर हो जाती है।
शुगर होगा कंट्रोल
मधुमेह यानी शुगर के मरीजों के लिए करी पत्ता बहुत असरदार है। इसमें मौजूद गुण ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने का काम करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, यह पेट की समस्या के लिए भी करी पत्ता बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा करी पत्ता त्वचा में निखार लाने के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसके सेवन से शरीर से सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।
इसके अलावा अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो पेट की चर्बी को कम करने के लिए अलसी बहुत ही फायदेमंद होती है। अलसी के सेवन से लटकती तोंद बहुत तेज से कम हो जाती है। अलसी से पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है।
