हेल्दी और फिर रहने के लिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ताकि किसी भी तरह की कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं हो। स्वास्थ्य के लिए लौंग के भी कई फायदे होते हैं। लौंग का उपयोग कई प्रकार के व्यंजनों में स्वाद के लिए किया जाता है। लौंग खाने में स्वाद के साथ ही कई बीमारियों का इलाज भी करती है। बस रोज 2 लौंग चबाने से हेल्थ को कई फायदे होते हैं। लौंग को आयुर्वेद में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पेट और हड्डियों की समस्याओं से निदान के लिए वरदान हैं।
लौंग में आयरन, फाइबर, विटामिन, सोडियम, मैंगनीज, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करती हैं। लौंग के सेवन से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी नहीं रहता है। आइए आपको बताते हैं लौंग के फायदे क्या होते हैं। इसके सेवन स्वास्थ्य को क्या-क्या लाभ होते हैं।
पेट के लिए लौंग के फायदे
- पाचन सुधार- लौंग पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसमें मौजूद यौगिक गैस, अपच और एसिडिटी को दूर करने में मदद करते हैं।
- पेट दर्द में राहत- लौंग का तेल पेट की मांसपेशियों की ऐंठन को कम करता है।
- संक्रमण रोकथाम- इसके एंटी-बैक्टीरियल गुण आंतों में बैक्टीरिया और संक्रमण से बचाव करते हैं।
- मसूड़ों और गले की समस्या- लौंग का सेवन पेट की जलन और गले की सूजन को भी कम करता है।
हड्डियों के लिए लौंग के फायदे
- मजबूत हड्डियां- लौंग में मैंगनीज की उच्च मात्रा होती है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए आवश्यक है।
- ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव- इसके पोषक तत्व हड्डियों का घनत्व बनाए रखते हैं और उन्हें टूटने से बचाते हैं।
- जोड़ों की सूजन में राहत- लौंग का तेल सूजन कम करता है और गठिया जैसी समस्याओं में सहायक होता है।
- हड्डियों की मरम्मत- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हड्डियों की मरम्मत और मजबूती में मदद करते हैं।
कैसे करें लौंग का उपयोग
- रोजाना चाय में 1-2 लौंग डालें।
- पेट दर्द में लौंग का तेल गर्म पानी के साथ लें।
- हड्डियों की समस्याओं के लिए इसे भोजन में शामिल करें।
- लौंग का नियमित सेवन पेट और हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। हालांकि, इसे सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
इसके अलावा जोड़ों के दर्द के लिए सूखी अदरक का पाउडर या सोंठ, गर्म पानी में मिलाकर हर सुबह सेवन करने से बहुत असरदार होती है। यह पाचन से लेकर जोड़ों के दर्द से राहत देता है। यहां जानिए सोंठ या सूखी अदरक का पाउडर के फायदे…