Health Tips: बदलते लाइफस्टाइल के चलते तरह-तरह की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। आजकल हर कोई कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ खानपान का भी खास ध्यान रखना जरूरी है। अक्सर हम अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी के साथ करते हैं। ऐसे ही सर्दियों के मौसम में बहुत से लोग गर्म पानी या नींबू के जूस में शहद मिलाकर पीते हैं। नींबू के रस में शहद मिलाकर पीने से शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों (Toxins) को बाहर निकालना जा सकता है। ऐसे ही शहद के साथ कलौंजी लेने पर स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं।

शहद और कलौंजी को एक साथ लेने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इन काले बीजों को काला जीरा भी कहा जाता है। आइए जानें कि सुबह खाली पेट 8-10 कलौंजी के बीजों का पाउडर एक चम्मच शहद के साथ खाने से शरीर को कितने फायदे मिलते हैं।

दिल के लिए अच्छा

शहद और कलौंजी के बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है। यह दिल के दौरे और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों के खतरे को कम करता है।

शरीर में ऊर्जा का विकास

रात में अच्छी नींद भी आई, लेकिन इसके बाद भी सुबह थकान और सुस्ती महसूस होती है तो शहद और कलौंजी के बीज का सेवन बहुत फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि ये दोनों प्राकृतिक ग्लूकोज और पोषक तत्वों का भंडार हैं। ये शारीरिक ताकत बढ़ाने में मदद करते हैं। नियमित इनके सेवन के शरीर सुपरएक्टिव हो जाएगा।

ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

अगर, आप अपने दिन की शुरुआत चाय या कॉफी पीने के बजाय अगर आप कलौंजी के कुछ बीजों का पाउडर एक चम्मच शहद के साथ करेंगे तो इससे मधुमेह यानी शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। यह निम्न ग्लाइसेमिक इंडेक्स श्रेणी में आता है। इसके अलावा ये बीज इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं। इसलिए इन दोनों को एक साथ खाने से शुगर लेवल सही रखा जा सकता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

ये बीज अपने न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन शहद आपके दिमाग को अच्छी ऊर्जा देता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर आप भी अपनी रोशनी में सुधार करना चाहते हैं या अपनी याददाश्त को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो इन्हें हर दिन लेना फायदेमंद है।

इसके अलावा रसोई में रखी कई ऐसी चीजें है जिससे कोलेस्ट्रॉल को खत्म किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए तिल के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं।