Benefits of Black Carrot: सर्दियों के मौसम में गाजर एक सुपरफूड मानी जाती है। आमतौर पर बाजार में लाल या नारंगी गाजर बिकते हुए दिखाई देते है। इन गाजरों का सेवन सलाद और सब्जी के रूप में अधिक मात्रा में किया जाता है, लेकिन बहुत कम लोग काली गाजर के बारे में जानते हैं।  काली गाजर दुनिया के हर हिस्से में उगाई जाती है और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। काली गाजर में एंथोसायनिन नामक रसायन भी होता है। चलिए आपको बताते हैं काली गाजर खाने से स्वास्थ्य को क्या लाभ होते हैं?

काली गाजर के फायदे

काली गाजर में फाइबर, पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रचुर मात्रा होती है। यह पाचन तंत्र को बढ़ाती है। आहार में काली गाजर का सेवन करने से खून साफ होता है और रक्त संचार बेहतर होता है। काली गाजर से कब्ज, गैस, सीने में जलन, सूजन और दस्त आदि जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिलती है।

  • डायबिटीज में मददगार- इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।
  • पाचन में सुधार- फाइबर की हाई मात्रा पाचन तंत्र को मजबूत करती है। कब्ज और अन्य पेट संबंधी समस्याओं से राहत दिलाती है।
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी- काली गाजर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है और हृदय रोगों के जोखिम को कम करती है।

इम्यूनिटी बूस्ट

काली गाजर के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गाजर में बैक्टीरिया और वायरस को मारने की क्षमता होती है। यह सर्दी और फ्लू से भी बचाती है। इसमें मौजूद विटामिन C रक्त में श्वेत रक्त कोशिकाओं की संख्या को बढ़ाता है। यह शरीर को रोग से बचाता है। काली गाजर में एंथोसायनिन्स नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन कम करने, दिल की सेहत सुधारने और कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाने में मदद करते हैं।

कैसे करें काली गाजर का सेवन

काली गाजर को कच्चा या सलाद के रूप में खाया जा सकता है। इसके अलावा काली गाजर का जूस भी बहुत पसंद किया जाता है। काली गाजर से जुड़ी कई रेसिपी भी हैं जैसे सूप, स्मूदी और सबसे प्रसिद्ध काली गाजर कांजी। सर्दियों के दौरान काली गाजर अधिक फायदेमंद होती है।

इसके अलावा रसोई में रखी कई ऐसी चीजें है जिससे कोलेस्ट्रॉल को खत्म किया जा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने के लिए तिल के बीज बहुत ही फायदेमंद होते हैं।