जौ का सेवन हेल्दी शरीर और कई बीमारियों से बचाव करता है। जौ का सेवन हम रोटी, सूप, स्टू और हेल्दी फूड प्रोडक्ट बनाने में करते हैं। जौ का सेवन खासतौर पर रोटी के लिए अधिक किया जाता है। ऐसे ही जौ का पानी स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचाता है। इसमें मौजूद फाइबर की मात्रा पेट भरने और पाचन को नियंत्रित करके वजन घटाने में मदद करती है। इसके अलावा यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी बहुत उपयोगी होता है।
जौ के दानों में गेहूं, चावल और मक्का जैसी अन्य अनाज फसलों की तुलना में आहार फाइबर (जैसे β-ग्लूकन) और टोकोल अधिक होते हैं, जो हमारे लिए अच्छा है। चलिए आपको बताते हैं जौ के पानी के स्वास्थ्य लाभ क्या-क्या हैं और जौ का पानी कैसे पी सकते हैं।
वजन घटाने में असरदार
जौ का पानी वजन घटाने में बहुत ही असरदार होता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर और कम कैलोरी सामग्री के कारण लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करता है। पाचन तंत्र को हेल्दी बनाए रखने के लिए फाइबर पाचन और मल त्याग में मदद करता है। जौ का पानी हमारे मेटाबॉलिज्म को भी तेज कर सकता है, जिससे कैलोरी को प्रभावी ढंग से जलाया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
जौ का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर बदल सकता है। जौ में पाए जाने वाले टोकोल एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। जौ का पानी एंटीऑक्सीडेंट मुक्त कणों को हटाते हैं, जिससे प्रदूषण के संपर्क में आने से आपके हृदय पर पड़ने वाले ऑक्सीडेटिव तनाव को कम किया जा सकता है। इसके सेवन से हार्ट अच्छा रहता है।
शुगर के लिए अच्छा
जौ का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल कर सकता है। भोजन के बाद शुगर के स्तर को कम करने के लिए जौ के पानी फायदेमंद हो सकता है।
आंत के लिए फायदेमंद
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की रिसर्च के अनुसार, जौ से बने खाद्य पदार्थ खाने से आंत के जीवाणु बैक्टीरियोइड्स की मात्रा कम हो जाती है। इससे पाचन बेहतर होता है और चयापचय तेज होता है।
गुर्दे के लिए फायदेमंद
किडनी की कार्यक्षमता बढ़ाने के अलावा , जौ के पानी का उपयोग किडनी की पथरी और यूटीआई के उपचार या रोकथाम के लिए किया जा सकता है। मेनोफिया जर्नल ऑफ फूड एंड डेयरी साइंसेज के अध्ययन के अनुसार, जौ ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने, क्रिएटिनिन और यूरिया गतिविधि को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा अनाज है। ये एक्स्ट्रा पानी को खत्म करके शरीर को अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहने में मदद करते हैं।