ड्राई फ्रूट का सेवन करना हमेशा से ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। ड्राई फ्रूट की बात आती है तो सबसे पहले बादाम का ख्याल ही दिमाग में आता है। बादाम एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो दिल से लेकर दिमाग तक के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आपके मन में बादाम के साथ सफेद प्याज खाने का ख्याल आया है। जी हां सफेद प्याज… हालांकि आप सोच रहे होंगे कि बादाम ड्राई फ्रूट है और प्याज सब्जी होती है तो दोनों का क्या मेल हो सकता है? लेकिन, एक्सपर्ट के मुताबिक बादाम के साथ सफेद प्याज का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. निशांत गुप्ता ने सफेद प्याज के साथ बादाम खाने के फायदे बताए हैं।
डॉ. निशांत गुप्ता के अनुसार, बादाम और सफेद प्याज का सेवन अगर एक महीने तक सही तरह से कर लिया जाए, तो 4 बीमारियां तेजी से खत्म होने लगती हैं। आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा में बादाम और सफेद प्याज को कई बीमारियों का इलाज करने में मददगार माना जाता है। सफेद प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C, जबकि बादाम में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन E जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। यह न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है, बल्कि पाचन सुधारने, इम्यूनिटी बढ़ाने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी बहुत मददगार है।
डायबिटीज में फायदेमंद
सफेद प्याज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा बादाम में प्रोटीन और फाइबर मौजूद होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ावा देता है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
हड्डियां मजबूत होंगी
बादाम और सफेद प्याज का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। बादाम और सफेद प्याज में कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस और जोड़ों के दर्द में राहत देता है। हड्डियों के लिए रात भर भिगोए हुए बादाम को सुबह छीलकर सफेद प्याज के साथ खाएं।
इम्यूनिटी बूस्ट होगी
सफेद प्याज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। सर्दियों में सफेद प्याज का सेवन ठंड और खांसी-जुकाम से बचाव करता है। इसके अलावा बादाम में विटामिन E और जिंक शरीर को बाहरी संक्रमणों से लड़ने की ताकत देता है।
पाचन के लिए अच्छा
सफेद प्याज में मौजूद प्रीबायोटिक्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को दूर करता है। इसी तरह बादाम में फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई करता है और पाचन प्रक्रिया को तेज करता है।
कैसे करें बादाम और सफेद प्याज का सेवन
- सफेद प्याज का चने के बराबर एक टुकड़ा लें।
- 5 गुरबंदी बादाम की गिरी लें।
- दोनों को अच्छी तरह चबा-चबाकर खाएं।
- इसे मुंह में पेस्ट की तरह बन जाने तब चबा कर खाएं।
इसके अलावा सर्दियों के मौसम में बाजरे का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। बीएमसी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, बाजरे की रोटी या बाजरे का अन्य तरह से सेवन करने पर हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा 9 प्रतिशत कम हो जाता है।