एवोकाडो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। इसके सेवन के पेट की चर्बी से लेकर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन होते हैं। एवोकाडो के बीज का सेवन हार्ट, पाचन, वजन कम करने समेत सूजन और दर्द में बहुत ही लाभकारी होते हैं।

एवोकाडो के बीज के फायदे

एवोकाडो में विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ कैरोटीनॉयड जैसे बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। यह कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में भी सहायक होते हैं।

एवोकाडो में पाए जाने वाले पोषक तत्व

द न्यूट्रिशन सोर्स द्वारा बताया गया है कि एक मीडियम साइज के एवोकाडो में लगभग 240 कैलोरी होती है और इसमें 13 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम प्रोटीन और 22 ग्राम वसा होती है, जिसमें 15 ग्राम मोनोअनसैचुरेटेड वसा, 4 ग्राम पॉलीअनसेचुरेटेड वसा और 3 ग्राम संतृप्त वसा शामिल है। इसके अलावा एवोकाडो में 10 ग्राम फाइबर और 11 मिलीग्राम सोडियम होता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

एवोकाडो में घुलनशील फाइबर और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो न केवल तृप्ति बढ़ाते हैं बल्कि भूख को 40% तक कम करते हैं। एवोकाडो को रोजाना अपने आहार में शामिल करने से वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है। कई अध्ययनों से पता चलता है कि एवोकाडो को अपने दैनिक आहार में शामिल करने से वजन कम होता है। इससे विशेष रूप से पेट की चर्बी कम होती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में फैट को कम करता है।

हार्ट के लिए अच्छा

एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।

पाचन में मददगार

एवोकाडो में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। इसके साथ ही यह आंतों को साफ रखता है।

इसके अलावा सर्दियों में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए चौलाई का साग भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है और हड्डियों को मजबूत किया जा सकता है।