Apricot Benefits: हेल्दी शरीर के लिए खानपान के साथ-साथ बेहतर लाइफस्टाइल भी जरूरी है। शरीर को ताकतवर बनाने का बात आए और ड्राई फ्रूट्स का ख्याल नहीं आए ऐसा कैसा हो सकता है, क्योंकि हेल्दी शरीर के लिए ड्राई फ्रूट्स बहुत फायदेमंद होते हैं। खुबानी भी एक ऐसा फल है, जो फल के बजाय ड्राई फ्रूट के तौर पर अधिक खाया जाता है। न्यूट्रिशनिस्ट और वेलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ने सूखे खुबानी के फायदे बताए हैं।

सूखे खुबानी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। सूखी खुबानी भी स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छी होती है। इनका स्वाद खट्टा और मीठा होता है। इन्हें खाने के कई फायदे हैं। इन्हें चूर्ण के रूप में भी लिया जा सकता है। यह अपच की समस्या से राहत दिलाने में कारगर है। सूखी खुबानी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इससे आपको बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इन्हें खाने से थकान और सुस्ती तुरंत दूर हो जाएगी और एनर्जी मिलेगी।

खुबानी के पोषक तत्व

सूखे खुबानी का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। खुबानी में प्रोटीन, सोडियम, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन, आंखों की रोशनी, हार्ट स्वास्थ्य और त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। यह एनीमिया और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मददगार है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

सूखी खुबानी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा खुबानी में बोरॉन भी होता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने हड्डियों को मजबूती मिलती है। अगर, रोजाना पानी में भीगी खुबानी खाएंगे, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी और जोड़ों के दर्द भी दूर होंगे।

पाचन तंत्र मजबूत

खुबानी पाचन के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होती है। खुबानी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, इससे कब्ज और पेट से जुड़ी समस्याओं से बचाव होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से अपच, एसिडिटी और कब्ज जैसी पेट की समस्याओं से राहत मिलती है।

खून की कमी दूर होगी

खुबानी को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से एनीमिया की समस्या कभी नहीं होगी। खुबानी में आयरन अच्छी मात्रा में होता है। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर हो सकती है।

वजन घटाने में लाभकारी

खुबानी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। सूखी खुबानी में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है, जो भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। जिससे वजन कम करने में आसानी होती है।

कैसे करें खुबानी का सेवन?

इन सूखी खुबानीयों में कैलोरी अधिक होती है। खुबानी को फास्ट फूड के तौर भी खाया जा सकता है। जब फास्ट फूड खाने का मन करे तो ये ड्राई फ्रूट्स खाने से आपकी तलब दूर हो जाएगी। इन्हें दही और सलाद में भी मिलाया जा सकता है। इन्हें पीसकर स्मूदी और जूस बनाते समय चीनी के स्थान पर प्रयोग किया जा सकता है। गर्भवती महिलाएं भी इन्हें अपने आहार में शामिल कर सकती हैं, क्योंकि इससे शिशु को कई पोषक तत्व प्राप्त होंगे।

इसके अलावा योग गुरु और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र ने बताया कि आंतों और पेट को हेल्दी रखने के लिए दही और छाछ, प्याज और लहसुन, साबुत अनाज और हरी सब्जियों का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है।