Amla Ke Fayde: सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य पर कई प्रकार के प्रभाव होते हैं। सर्दियों में अपने खानपान पर बहुत ध्यान रखना पड़ता है। हेल्दी और फिट शरीर के लिए आंवला बहुत ही लाभकारी हो सकता है। आंवला को सेहत के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। आंवला औषधीय गुणों से भरपूर है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने आंवला के फायदे बताए हैं।

आंवला के फायदे

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, आंवला का सेवन करने से शरीर को कई फायदे होते हैं। ये सिर से लेकर पैर तक की बीमारियों का इलाज करता है। आंवला में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और कई अन्य पोषक तत्वों की हाई मात्रा होती है। ये अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। आंवला हड्डियों को मजबूत करने से लेकर आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। चलिए आपको बताते हैं आंवला का सेवन कितना करना चाहिए और इससे आंवला खाने से क्या फायदे होते हैं?

इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

  • आंवला विटामिन C का समृद्ध स्रोत है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
  • सर्दियों में सर्दी-खांसी और संक्रमण से बचाव करता है।

पाचन तंत्र बेहतर होगा

  • आंवला में फाइबर होता है, जो पाचन को सुधारता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।
  • आंवला का सेवन एसिडिटी और पेट की जलन में भी राहत देता है।

बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद

  • आंवला बालों को मजबूत और घना बनाता है। यह समय से पहले सफेद होने से भी रोकता है।
  • त्वचा पर निखार लाने और इसे जवान बनाए रखने में मदद करता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा

  • आंवला कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है।
  • यह ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

  • आंवला ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करता है।
  • इसमें क्रोमियम होता है, जो इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाता है।

वजन घटाने में मददगार

  • आंवला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
  • यह शरीर को डिटॉक्स करता है और अतिरिक्त चर्बी को घटाता है।

एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर

  • आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं।
  • यह कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है।

हड्डियां मजबूत

  • इसमें कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाते हैं।
  • आंखों के लिए फायदेमंद
  • आंवला में विटामिन A होता है, जो आंखों की रोशनी को बेहतर बनाता है।
  • यह मोतियाबिंद और आंखों के संक्रमण से बचाव करता है।

आंवला का सेवन कैसे करें?

  • कच्चा आंवला- इसे सीधे काटकर खा सकते हैं।
  • आंवला जूस- रोजाना सुबह खाली पेट ताजे आंवला जूस का सेवन करें।
  • आंवला पाउडर- गुनगुने पानी या शहद के साथ आंवला पाउडर लें।
  • आंवला मुरब्बा- मीठे के रूप में आंवला मुरब्बा खाने से स्वाद के साथ स्वास्थ्य भी मिलता है।

हार्ट

आंवला कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके और ब्लड प्रेशर को कम करके हार्ट स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। आंवला में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड हार्ट के लिए अच्छा होता है। सुबह आंवला का जूस पीने से स्वस्थ कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाए रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।

वजन कम करने में मिलेगी मदद

आंवला वजन कम करने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। आंवले में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। आंवले के प्राकृतिक गुण भूख-दबाने के लिए लाभदायक होते हैं। आंवला आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है।

ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

आंवला ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में सहायक होता है, जिससे यह डायबिटीज से पीड़ितों के लिए लाभकारी हो सकता है।

त्वचा के लिए हेल्दी

आंवले में विटामिन सी के साथ ही आयरन, कैल्शियम और आवश्यक फैटी एसिड भी शामिल होते हैं। यह स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी रखता है, झुर्रियों को कम करने में मदद करता है और दाग-धब्बे और उम्र के प्रभाव को भी कम करता है।