Aloe Vera Health Benefits: एलोवेरा का उपयोग त्वचा के लिए फायदेमंद माना जाता है। हमारे आसपास और घरों में एलोवेरा का पौधा आसानी से मिल जाता है, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि एलोवेरा का उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इसके साथ ही एलोवेरा कई बीमारियों को भी दूर करता है। एलोवेरा का उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। ये हमारे स्वास्थ्य के लिए एक बहुत अच्छी औषधि का काम कर सकता है। एलोवेरा का जेल और इसका जूस दोनों ही फायदेमंद होता है। त्वचा एवं हेल्थ केयर एक्सपर्ट डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि एलोवेरा का जेल और एलोवेरा की जूस हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद होता है।

त्वचा एवं हेल्थ केयर एक्सपर्ट डॉ. विजय लक्ष्मी ने बताया कि एलोवेरा पौधे की करीब 250 प्रजातियां होती है, जिसमें से 4 प्रजातियों का स्किनकेयर और पीने के लिए किया जाता है। एलोवेरा में विटामिन A, C और E के साथ-साथ कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होते हैं। इसके अलावा एलोवेरा में पॉलीफेनोल नामक एक पदार्थ होता है, जो संक्रमण से बचाने का काम करते हैं।

एलोवेरा के फायदे

एलोवेरा जेल के कई फायदे हैं। एलोवेरा का इस्तेमाल ज्यादातर स्किन और हेयर केयर के लिए किया जाता है, लेकिन ये पौधा काफी सारे गुणों से भरपूर होता है। आयुर्वेद में इसे एक औषधि के रूप में माना जाता है।

एलोवेरा का कैसे करें सेवन

एलोवेरा जेल को सीधे खाया जा सकता है। इसके लिए आप एलोवेरा की पत्तियों के अंदर से जेल निकालने के बाद पीला लैटेक्स निकल जाने दें। फिर जेल को थोड़ी देर पानी में भिगोने के बाद खाएं।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

एलोवेरा का जेल हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल के अंदर ऐसमैनन होता है। यूनाइटेड स्टेट्स के नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के एक रिसर्च स्टडी के मुताबिक, एलोवेरा जेल के अंदर ऐसमैनन को हड्डियों की बनावट के लिए लाभकारी माना जाता है। इससे चोटें भी जल्दी ठीक होने लगती हैं।

सीने में जलन के लिए असरदार

सीने में जलन होने की समस्या के लिए एलोवेरा का उपयोग किया जा सकता है। एसिड रिफ्लक्स यानी गर्ड, ब्लॉटिंग और गैस की परेशानी के लिए एलोवेरा असरदार होता है। रोजाना सुबह खाली पेट एलोवेरा जेल पीने से इन समस्याओं से राहत मिलेगी।

इम्यून सिस्टम और पाचन के लिए अच्छा

एलोवेरा में पॉलीसेकेराइड होते हैं, जो कॉम्प्लेक्स शुगर होते हैं। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट कर देते हैं। ये पॉलीसेकेराइड व्हाइट ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं, जो इन्फेक्शन और बीमारियों से लड़ने के लिए आवश्यक हैं। एलोवेरा पाचन के लिए अच्छा होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं, जो डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं के लिए फायदेमंद होते हैं।

वेट लॉस के असरदार

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और डिटॉक्सिफाइंग गुणों अधिक मात्रा में होते हैं, जो वजन घटाने में भी मदद कर सकते हैं।