अजवाइन के बीज और अजवाइन के पानी का उपयोग खाने में स्वाद के साथ ही स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह कुछ-कुछ धनिया जैसा दिखता है। अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें फाइबर की मात्रा भरपूर होती है। ऐसे ही अजवाइन का साग बहुत लाभकारी होता है। अजवाइन का साग पोषक तत्वों से भरपूर एक औषधीय पौधा है, जिसे खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यहां जानिए अजवाइन का साग खाने से स्वास्थ्य को क्या फायदे होते हैं।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

अजवाइन के साग में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसमें ऐसे एंजाइम होते हैं जो गैस, पेट दर्द और एसिडिटी को कम करते हैं। ऐसे में पेट की समस्या से परेशान लोगों के लिए अजवाइन का साग बहुत ही लाभकारी हो सकता है।

वजन घटाने में सहायक

अजवाइन का साग कैलोरी में कम और फाइबर में अधिक होता है, जिससे यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और भूख कम करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। वजन कम करने के लिए अजवाइन का साग बहुत असरदार हो सकता है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं। इसके साथ ही अजवाइन के साग से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद यौगिक खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को घटाने में मदद करते हैं।

लिवर और किडनी रहेगी हेल्दी

अजवाइन का साग प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर के रूप में काम करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है। यह लिवर और किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाता है।

सूजन और दर्द में राहत

अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द (अर्थराइटिस) को ठीक करने में सहायक हैं।

इसके अलावा अजवाइन का पानी और बीज भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अजवाइन से जुड़ी पूरी जानकारी के लिए यहां देंखे।