गांव-देहात में बासी रोटी खाना बहुत बात है। बासी रोटी को सुबह दूध, दही या गुड़ के साथ खाना बहुत पसंद किया जाता है, लेकिन शहरों में बासी रोटी का सेवन बहुत ही कम किया है। हालांकि, बासी रोटी को खाने की परंपरा हमारे समाज में प्राचीन समय से चली आ रही है। बहुत लोग मानते हैं कि बासी रोटी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होती है, जबकि कुछ लोग बासी रोटी को नुकसानदायक मानते हैं। क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट श्रेया गोयल ने बताया कि बासी रोटी खाने से सेहत पर क्या असर होता है।
न्यूट्रिशनिस्ट श्रेया गोयल के मुताबिक, भारतीय घरों में बासी रोटी खाना आम बात है। बहुत से लोग रात या दोपहर में बनी रोटियां बच जाती हैं, जिसे अक्सर गाय को खाने के लिए दिया जाता है या फिर फैंक दिया जाता है। लेकिन, कुछ लोग बासी रोटी से कोई न कोई स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर खा लेते हैं। चलिए आपको बताते हैं बासी रोटी खाने के फायदे और नुकसान क्या होते है।
पाचन में सुधार
बासी रोटी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। बासी रोटी में ताजे की तुलना में फाइबर अधिक होता है, क्योंकि यह थोड़ी सूख जाती है। इससे यह पचने में आसान हो जाती है और कब्ज या गैस की समस्या में राहत देती है। बासी रोटी का सेवन करने से पाचन तंत्र अच्छा हो सकता है।
शरीर को ठंडक
आयुर्वेद के अनुसार, बासी रोटी का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसे खाने से शरीर की गर्मी को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए गर्मी के मौसम में बासी रोटी को ठंडे दूध या दही के साथ खाने की परंपरा रही है।
शुगर में फायदेमंद
बासी रोटी में स्टार्च का ब्रेकडाउन हो चुका होता है, जिससे इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स थोड़ा कम हो जाता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि डायबिटिक मरीज यदि ताजी रोटी की तुलना में बासी रोटी खाएं, तो ब्लड शुगर जल्दी नहीं बढ़ता।
बासी रोटी के नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर एक दिन से ज्यादा पहले बनाई गई रोटी का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा दिन पुरानी रोटी खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है, क्योंकि एक से ज्यादा दिन होने पर रोटी में हानिकारक बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं। ऐसे में बासी रोटी खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इससे पेट खराब होना, एसिडिटी, अपच और कभी-कभी फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है।
डायबिटीज का दुश्मन हैं ये 4 वर्कआउट्स, 400 mg/dL शुगर भी हो जाएगा मिनटों में नॉर्मल, रक्त शर्करा हो जाएगा मैनेज। पूरी खबर की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप लिंक पर क्लिक करें।