अक्सर हम लम्बी नींद लेते हैं या फिर कम सोते हैं तो हमारी आंखों के पपोटे सूजे हुए दिखते हैं। कभी कभी ये परेशानी होना नींद की कमी, तनाव और रात में खाने में कुछ फूड्स का सेवन करने से होती है। कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनकी आंखें अक्सर सूजी रहती है। सूजी हुई आंखें चेहरे की सारी खूबसूरती पर ग्रहण लगती है। आंखों की सूजन कम उम्र में ही लोगों को उम्र दराज बना देती है। अक्सर लोग आंखों की सूजन को देखकर परेशान तो रहते हैं लेकिन उसका कोई उपचार नहीं करते। आप जानते हैं कि आंखों में होने वाली सूजन के लिए कई कारण जिम्मेदार है। आंखों की सूजन कई बीमारियों की तरफ इशारा करती है।
क्यूटिस स्किन स्टूडियो मुंबई में डर्मेटोलॉजिस्ट, डॉक्टर जैबा छापरा ने बताया आंखों के नीचे होने वाली सूजन को अंडर आई बैग्स कहा जाता है। इन्हें बैग्स इसलिए कहते हैं क्योंकि ये छोटे-छोटे पाउचिस होते हैं जो आंखों के नीचे से शुरु होकर गालों तक जाते हैं। आंखों में सूजन कई कारणों से हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आंखों के नीचे होने वाली सूजन का कारण क्या है और इसका उपचार कैसे किया जा सकता है।
आंखों के नीचे होने वाली सूजन का कारण बैग्स में पानी का भरना
आंखों के नीचे होने वाली सूजन का कारण आंखों के नीचे पानी की कमी होना या पानी का जमाव होना हो सकता है। शरीर में पानी की कमी या ज्यादा नमक खाने से आंखों के आसपास सूजन आ सकती है। आंखों की सूजन का पता लगाने के लिए सूजन का एग्जामिन करना जरूरी है। सूजन पानी की वजह से है या फिर फैट की वजह से है इस बात का पता लगाकर ही आप बीमारी का इलाज कर सकते हैं।
अगर बैग्स पानी के भरने के कारण सूज रहे हैं तो ये परेशानी सुबह के समय ज्यादा होती है और दिन में नॉर्मल होने लगती है। पानी वाले बैग्स तब नजर आते हैं जब आपकी नींद पूरी नहीं होती। ये परेशानी रात में खाने में नमक का ज्यादा सेवन करने से भी होती है। ज्यादा नमक का खाना खाने से नमक पानी को अपनी ओर खींच लेता है जिससे शरीर में सूजन बढ़ती है।
किडनी की बीमारी और थायराइड भी है जिम्मेदार
किडनी की बीमारी की वजह से भी आंखों के नीचे सूजन हो सकती है। किडनी का काम शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को बाहर निकालना है। जब किडनी ठीक से काम नहीं करती, तो शरीर में पानी जमा होने लगता है, जिससे चेहरे और आंखों के आसपास सूजन आ जाती है। यह सूजन सुबह के समय ज्यादा दिखती है।
थायराइड की परेशानी में आंखों में सूजन होना
थायराइड की परेशानी में भी आंखों के नीचे सूजन आती है। थायराइड में इम्यून सिस्टम आंखों की मांसपेशियों और ऊतकों पर हमला करता है। इससे आंखों के पीछे की नसों में सूजन हो जाती है, जिससे आंखें फूल जाती हैं और बाहर की तरफ उभरी हुई दिखती है।
एलर्जी की वजह से भी आई बैग्स में दिखती है सूजन
कुछ लोगों को धूल, धुआं, फूलों का पराग, कॉस्मेटिक या दवाओं से एलर्जी होने के कारण भी आंखों में सूजन हो सकती है। एलर्जी से आंखों में खुजली और पानी आने लगता है।
आंखों के नीचे फैट जमा होने से भी होती है सूजन
आंखों के नीचे फैट जमा होने से भी आंखों के नीचे आती है सूजन। ये परेशानी जेनेटिक हो सकती है या फिर उम्र बढ़ने पर स्किन में कोलेजन कम होने लगता है जिसकी वजह से भी ये परेशानी ज्यादा होती है। कोलेजन के कम होने से स्किन के इलास्टिक टिशू और मांसपेशियों के कमजोर होने से फैट आंखों को सपोर्ट करता है और वो गिरकर नीचे आ जाता है जिससे आंखों के पपोटे सूजे हुए दिखते हैं।
आंखों पर तनाव सूजन का कारण
लंबे समय तक स्क्रीन देखने या कम रोशनी में पढ़ने से आंखें थकी हुई महसूस होती हैं और उनमें सूजन आ सकती है। शराब या सिगरेट का सेवन करने से भी आंखों के नीचे सूजन आने लगती है।
आंखों की सूजन का कैसे करें उपचार
- आंखों की सूजन को दूर करने के लिए आप कंप्यूटर पर काम करते समय चश्मा जरूर पहनें।
- धूप में आंखों पर चश्मा जरूर लगाएं।
- अगर सूजन पूरा दिन एक जैसी दिखती है तो समझ जाए कि आंखों के नीचे पानी नहीं फैट है जिसका मेडिकली ट्रीटमेंट किया जाता है जिससे फैट घुल जाता है।
- कम नमक और कम प्रोटीन वाला भोजन खाएं।
- ज्यादा पानी पिएं और नशीले पदार्थों से परहेज करें।
- ब्लड प्रेशर और शुगर कंट्रोल में रखें।
- आंखों पर ठंडी सिकाई करें।
- एलर्जी के लिए डॉक्टर से परामर्श लें।
- पर्याप्त नींद लें और ज्यादा नमक से बचें।
सुबह उठते ही हल्दी और नीम की 2 गोली को खा लें, बॉडी में जमा सारे कीटाणु हो जाएंगे खत्म, गट हेल्थ रहेगी दुरुस्त। इन दोनों हर्ब की पूरी जानकारी हासिल करने के लिए आप लिंक में क्लिक करें।