अगर आपका पेट दुरुस्त रहेगा तो सारी बीमारियां दूर रहेंगी। पूरी बॉडी को हेल्दी रखना है तो आंतों को हेल्दी रखें। आंतों की सेहत से मतलब है कि आपका पाचन दुरुस्त है, आपको गैस,एसिडिटी और कब्ज की बीमारी नहीं है तो आपकी आंतें साफ रहेंगी। आंतों की सफाई करना बेहद जरूरी है। आंतों की सफाई करने से 70 फीसदी बीमारियां खत्म हो जाती हैं। आंतों में खराबी होने पर बॉडी में उसके लक्षण दिखने लगते हैं। आंतों में सूजन होने पर या फिर आंतों में गंदगी जमा होने पर चेहरे पर फोड़े फुंसी और मुहांसे दिखने लगते हैं।

बॉडी में टॉक्सिन बढ़ने से चेहरे पर उसका असर सबसे पहले दिखता है। आंतों में खराबी होने पर या फिर आंतों में इंफेक्शन होने पर आपको कब्ज की बीमारी हो सकती है जिसकी वजह से बवासीर का खतरा बढ़ सकता है। आंतों की समय रहते सफाई नहीं की जाए तो पेट में कीड़े पैदा हो जाते हैं। आंतों में पैरासाइट पैदा होने से बॉडी को बेहद नुकसान पहुंचता है। इन कीड़ों की वजह से बैक्टीरियल इंफेक्शन होता है जिससे आंतों की बीमारियां पैदा होती हैं। आंतों की ठीक से सफाई नहीं होने पर लिवर पर उसका असर पड़ सकता है।

होम्योपैथिक डॉक्टर लोकेंद्र गौड़ के मुताबिक अगर पेट में आपके कुछ भी परेशानी है तो आपको कमजोरी,थकान और खून की कमी बनी रहेगी। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंतें हमेशा साफ रहें तो आप अपनी आंतों की समय रहते सफाई करें। आंतों की सफाई करने के लिए आप एक खास जूस का सेवन करें। ये खास जूस आंतों में जमा मल को बाहर निकालता है और आंतों के टॉक्सिन का सफाया करता है। आंतों को डिटॉक्स करने के लिए आप इन तरीकों को अपनाएं।

आंतों की सफाई के लिए करें करेले के जूस का सेवन

आंतों की सफाई करने के लिए आप ताजा करेला का जूस निकालें और उसमें स्वाद के मुताबिक काला नमक और एक चम्मच शहद,आधा चम्मच हल्दी,हल्का सा भुना हुआ जीरा और बेहद कम हींग डालें। इस ड्रिंक का सेवन करने से आपकी आंतों में जमा गंदगी साफ होगी। याद रखें कि इस जूस में चीनी नहीं डालें। इस जूस का सेवन सुबह खाली पेट करें आपकी आंतों में जमा सारी गंदगी दूर होगी। इस जूस को पीने से आंतों का इंफेक्शन दूर होगा,कमजोर आंतें मजबूत होंगी। मैजिकल जूस कमजोरी और थकान दूर करेगा। स्किन में निखार आएगा। कब्ज और गैस को दूर करने में ये जूस जादुई असर करता है। तीन दिनों तक खाली पेट इस जूस को पिएं।

कम खाना खाएं

अगर आप आंतों की सफाई करना चाहते हैं तो आप थोड़ा-थोड़ा और कम खाएं। कम खाने से बॉडी को एनर्जी मिलती है,कमजोरी दूर होती है और बॉडी में गैस,एसिडिटी और अपच जैसी बीमारी नहीं होती। खाना चबा चबा कर खाएं

आंतों को साफ करने के लिए पानी थोड़ा-थोड़ा और बार बार पिएं

आंतों की सफाई करने के लिए आप दो लिटर पानी का सेवन एक साथ नहीं करें बल्कि थोड़ा थोड़ा पानी बार बार पिएं। पानी का रेगुलर सेवन आपकी आंतों की सफाई करेगा और कब्ज जैसी बीमारी से निजात मिलेगी।