फलों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। फल खाने से बॉडी को जरूरी विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और डाइटरी फाइबर मिलता है। मौसमी फलों का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है और बॉडी हेल्दी रहती है। फलों का रेगुलर सेवन करने से दिल के रोगों का खतरा कम होता है, पाचन दुरुस्त रहता है, वजन कंट्रोल रहता है और स्किन की हेल्थ भी दुरुस्त रहती है। रोजाना फलों का सेवन करने से बॉडी को एनर्जी मिलती है।

अब सवाल ये उठता है कि फलों का सेवन आखिर कैसे किया जाए। फलों को अकेले खाया जाए या फिर कुछ फूड्स के साथ कॉम्बिनेशन करके खाया जाए। अक्सर हम लोग आम का सेवन दूध के साथ शेक बनाकर करते हैं, कुछ फ्रूट्स को दही के साथ कस्टर्ड बनाकर खाते हैं। क्या फलों के साथ दूध और दही का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए फायदेमंद है?

आयुर्वेद के मुताबिक कैसे फल और दूध का कॉम्बिनेशन जहर हैं?

आयुर्वेद और गट हेल्थ कोच डॉक्टर डिंपल जंगड़ा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके बताया कि फलों का सेवन अकेले करों। फलों को दूसरे फूड्स के साथ कॉम्बिनेशन करके खाने से इसके फायदे खत्म हो जाते हैं और वो फूड सेहत को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। फलों का सेवन दूध और दही  के साथ करने से बॉडी को फायदे की जगह नुकसान पहुंचता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि फलों के साथ दूध और दही का सेवन कैसे सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

फलों के साथ दूध और दही कैसे नुकसान पहुंचाते हैं?

  • सभी फलों में साइट्रिक एसिड, फोलिक एसिड, टार्टरिक एसिड और फ्यूमेरिक एसिड जैसे एंजाइम और एसिड होते हैं जो दूध, दही समेत डेयरी उत्पादों में पाए जाने वाले लैक्टिक एसिड से मेल नहीं खाते हैं और सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • दूध के साथ सिट्रस फ्रूट नहीं डालते। खट्टे फलों के साथ दूध को कॉम्बिनेशन करके खाने से दूध फट जाता है।
  • दही के साथ तरबूज का सेवन करने से आपकी बॉडी में सूजन हो सकती है, साथ ही आपको बेहोशी भी हो सकती है। प्रतिकूल भोजन को कॉम्बिनेशन करके खाने से सेहत पर नकारात्मक असर पड़ता है।
  • नींबू के साथ दही का सेवन आपको एसिडिटी कर सकता है। इन दोनों फूड्स को कॉम्बिनेशन करने खाने से आपको उल्टी तक हो सकती है।
  • दूध के साथ फलों का सेवन विरूद्ध आहार है जो आपकी आंतों की सेहत को खराब कर सकता है। दूध के साथ फलों का सेवन आपकी आंतों में गंदगी को जमा कर सकता है। इन फूड्स को कॉम्बिनेशन करके खाने से स्किन से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। अक्सर लोग गर्मी से राहत पाने के लिए फलों को दही में मिलाकर खाते हैं, दूध और फलों की स्मूदी और शेक बनाकर उसका सेवन करते हैं। 

फलों के साथ दूध का कॉम्बिनेशन करने से होने वाली बीमारियां

फलों को दूध के साथ मिलाकर खाने से उसमें कुछ केमिकल रिएक्शन होते हैं। इन दोनों फूड्स के पचने का समय अलग-अलग होता है। फलों का सेवन दूध और दही के साथ करने से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की परेशानी बढ़ सकती है। आपको बता दें कि फल खाने के बाद जल्दी पच जाते हैं जबकि दूध को पचने में समय लगता है। इन दोनों को मिलाकर खाने से बॉडी में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

फलों को दूध के साथ खाने से पोषक तत्वों की कमी होने लगती हैं। फलों में एसिड और एंजाइम होते हैं जो दूध में पाए जाने वाले प्रोटीन को पचाने में दिक्कत कर सकते हैं। इन दोनों फूड्स को कॉम्बिनेशन करके खाने से बॉडी की पोषक तत्वों को अवशोषण करने की क्षमता प्रभावित होती है। फलों का सेवन डेयरी उत्पाद के साथ करने से एलर्जी, सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानी हो सकती है।  

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. अंशू वात्स्यान ने बताया कि आयुर्वेद में कुछ फूड कॉम्बिनेशन जैसे स्ट्रॉबेरी, अंगूर, संतरा, आंवला आदि को दूध या दही के साथ नहीं लेना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इनको कॉम्बिनेशन करके खाने से गैस्ट्रिटिस और आंत से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।