आज के समय में बदलती लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की आदतों की वजह से डायबिटीज की समस्या आम हो गई है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर इसकी जांच न की जाए, तो इससे त्वचा और आंखों से जुड़ी आम परेशानियों से लेकर ब्रेन स्ट्रोक और नर्वस सिस्टम से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज़ में स्किन इंफ़ेक्शन यानी त्वचा से जुड़ा संक्रमण होना काफ़ी आम है, जिसे सबसे ज़्यादा अनदेखा किया जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। जानिये कैसे है ये फायदेमंद-
अश्वगंधा डायबिटीज के मरीजों के लिए कैसे है फायदेमंद: एक शोध के अनुसार, अश्वगंधा में ब्लड शुगर लेवल को कम करने के कई गुण होते हैं। रोजाना अश्वगंधा की 2 से 3 खुराक लेने से शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व डायबिटीज के कारण होने वाली अन्य समस्याएं भी दूर करते हैं।
कद्दू का बीज: डायबिटीज के मरीजों के लिए कद्दू का बीज बेहद फायदेमंद होता है। कद्दू और उसके बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। कद्दू में काफी मात्रा में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
दाल और बीन्स: दाल और बीन्स डायबिटीज कहां के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। दाल और बीन्स का सेवन करने से पाचन तंत्र भी सही काम करता है। डायबिटीज के मरीजों को डाइट में दाल और बीन्स को जरूर शामिल करना चाहिए।
जामुन: जामुन इंसुलिन रेग्युलेशन में काफी फायदेमंद है। इसलिए आप जामुन खाने के साथ-साथ उसके पत्तों को सुबह-शाम चबाएं। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा। जामुन डायबिटीज के मरीजों की अन्य समस्याओं को भी ठीक करने में मदद करता है।
करी पत्ता: अगर आपके लिए करेले का रस पीना संभव नहीं है तो आप दिन में दो या तीन बार करी पत्ता चबाएं। इससे भी शुगर काफी हद तक कंट्रोल रहेेेेगा।