हेल्दी रहने के लिए खान-पान का बेहतर रहना बेहद जरूरी होता है। आजकल लोग अनहेल्दी चीजें अधिक खाने लगें हैं जिसके कारण उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में घर का बना खाना खाने की कोशिश करें। किचन में मौजूद कई ऐसे मसाले होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। हींग उनमें से एक है। हींग में कार्मिनेटिव, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेट्री, सीडेटिव और ड्यूरेटिक गुण होता है जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए अपने खाने में हींग जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं हींग के क्या स्वास्थ्य होते हैं-

अस्थमा में होता है मददगार: हींग अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सूखी खांसी के लिए फायदेमंद होता है। हींग अपने एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी-वायरल और एंटीबायोटिक इफेक्ट के कारण श्वसन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। यह छाती के बलगम को दूर करने और कफ को कम करने में भी मदद करता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है: हींग एक नेचुरल ब्लड थिनर की तरह काम करता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही शरीर में ब्लड फ्लो को भी बेहतर करता है और ब्लड क्लॉट होने से रोकता है।

सिरदर्द ठीक करता है: हींग में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण सिरदर्द कम करने में मदद करता है। दर्द कम करने के लिए आप हल्के गुनगुने पानी में हींग मिलाकर पिएं। दिनभर में कम से कम 2 से 3 बार इस पानी को पिएं। आपको जल्द आराम मिलेगा।

पिंपल्स और मुंहासों को कम करता है: हींग का इस्तेमाल पिंपल्स और मुंहासों को ठीक करने के लिए भी किया जाता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण बैक्टीरिया और कीटाणुओं को नष्ट करने में मदद करता है। मुल्तानी मिट्टी में हींग और गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हल्के गुनगुने पानी से इसे धो लें। ऐसा करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

पेट फूलने की समस्या: हींग खाने से पेट फूलने की समस्या भी कम होती है। साथ ही गैस, पेट में कीड़ा होना, इन सब चीजों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। हींग में एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होता है जो इन सब समस्याओं को ठीक करने में कारगर साबित होता है। रोजाना दाल में हींग डालकर खाएं। इससे आपको जल्द आराम मिलेगा।