पेट में दर्द होना यूं तो एक आम बीमारी है और इसी के कारण लोग पेट के दर्द की समस्या को हल्के में भी लेते हैं। हालांकि, कई बार यह परेशानी गंभीर रूप ले लेती है। पेट में लगातार तेज दर्द उठना अपेंडिसाइटिस यानी अपेंडिक्स में इंफेक्शन के कारण भी हो सकता है। बता दें, आमतौर पर अपच, गैस या कब्ज के कारण पेट में दर्द होता है, जो खुद-ब-खुद ठीक भी हो जाता है। लेकिन कभी-कभी पेट में एक तरफ ही तेज दर्द उठने लगता है, डॉक्टर्स की माने तो यह अपेंडिसाइटिस के खतरे का भी संकेत हो सकता है।
क्या होता है अपेंडिक्स: अपेंडिक्स शरीर में मौजूद एक ऑर्गन होता है। जो छोटी आंतों और बड़ी आंतों के बीच में मौजूद होता है। इस ऑर्गन में पाचन क्रिया के लिए गुड बैक्टीरिया जमा होते हैं, जो खाने को पचाने में आपकी मदद करते हैं। हालांकि, आंतों में इन्फेक्शन, कब्ज और पेट में पलने वाले गंदे बैक्टीरिया के बढ़ने के कारण अपेंडिक्स ऑर्गन पर सूजन आ जाती है, या फिर इसकी नली में रुकावट आ जाती है। जिसे अपेंडिसाइटिस कहा जाता है।
अपेंडिक्स के लक्षण: अपेडिक्स की बीमारी में पेट में तेज और असहनीय दर्द होता है। अपेंडिक्स का दर्द नाभि से आगे, नीचे और दाहिने तरफ होता है। हालांकि, यह समस्या तब गंभीर हो जाती है, जब थोड़ा उछलने के कारण या फिर तेज खांसने के कारण भी दर्द होने लगे। अपेंडिक्स पर सूजन आने के कारण यह पेट में ही फट भी सकता है। इसके अलावा तेज बुखार, उल्टी, भूख ना लगना और ठंड लगना भी इस बीमारी के लक्षणे हैं।
हालांकि, कुछ आयुर्वेदिक उपायों के जरिए भी अपेंडिक्स की इस बीमारी से बचा जा सकता है।
-मेथी का दाना: अगर आपके पेट में अपेडिंक्स का तेज दर्द उठ रहा है, तो इसे काबू करने के लिए दो चम्मच मेथी का दाना 1 ग्लास पानी में डालकर उसे उबाल लें। फिर इसे दिन में एक बार पिएं। इस नुस्खे से ना सिर्फ दर्द से छुटकारा मिल सकता है, बल्कि पेट की सूजन भी कम होने लगती है।
-ईमली के बीजों का लेप: ईमली के बीजों को पीस कर उसका एक लेप बना लें। फिर इसे पेट पर लगाएं। इससे सूजन कम होती है।
-राई पीस पर लगाएं: अपेंडिक्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए राई को पीस कर उसे पेट पर मल लें। थोड़े समय बाद इसे धो लें। इससे काफी फायदा होता है।
-शहद और नींबू का करें सेवन: नींबू में विटामिन सी होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में काफी कारगर साबित होता है। अपेडिंक्स से छुटकारा पाने के लिए शहद में एक नींबू निचोड ले और इसका सेवन करें। इसके अलावाल तुलसी, पुदीने और अदरक का सेवन भी अपेंडिक्स के दर्द में काफी लाभदायक होता है।