किशमिश एक ऐसा हेल्दी ड्राई फ्रूट है जो खाने में बेहद मजेदार लगता है। ये ड्राई फ्रूट अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। इस ड्राई फ्रूट का सेवन लोग सीधे करते हैं और इसका पानी बनाकर भी करते हैं। किशमिश का पानी (Raisin Water) एक पारंपरिक घरेलू उपाय है जिसे बनाना बेहद आसान है। इस पानी का सेवन लोग सुबह खाली पेट करते हैं। इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे होते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि इस पानी का खाली पेट सेवन करने से लिवर डिटॉक्स करता है। रोज खाली पेट इस पानी को पिया जाए तो लिवर की गंदगी साफ हो जाती है और पाचन दुरुस्त रहता है।
होम्योपैथिक डॉक्टर लोकेंद्र गौड़ ने बताया अगर किशमिश का पानी पाचन को दुरुस्त करने का रामबाण इलाज है। इसका सेवन करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच का इलाज हो सकता है। भीगी किशमिश में फाइबर होता है जो पेट को साफ करता है और आंतों की गंदगी बाहर निकालता है। इस पानी का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीज रोजाना करें तो बीपी नॉर्मल रहता है। पोटैशियम से भरपूर ये पानी बीपी को नॉर्मल करता है। आइए जानते हैं कि रोजाना इस पानी का सेवन किया जाए तो सेहत पर कैसा असर होता है।
एनर्जी होती है बूस्ट
गर्मी के दिनों में आप कमजोरी और थकान महसूस करते हैं तो आप रोजाना किशमिश के पानी का सेवन करें। इसका सेवन रोजाना करने से दिनभर की थकान में कमी आती है और बॉडी को भरपूर एनर्जी मिलती है।
स्किन की रंगत में होता है निखार
अगर खाली पेट किशमिश के पानी का सेवन किया जाए तो स्किन की रंगत में निखार आता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये पानी स्किन का फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है। रोजाना इस पानी को पीने से चेहरे के मुंहासे और झुर्रियां दूर होती है।
खून की कमी को करता है पूरा
किशमिश का पानी बॉडी में खून की कमी को पूरा करता है। किशमिश में आयरन मौजूद होता है जो शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए जरूरी है। जब किशमिश को पानी में भिगोया जाता है, तो उसका आयरन शरीर द्वारा ज्यादा आसानी से अवशोषित किया जा सकता है। किशमिश में फोलेट और बी विटामिन होते हैं, जो रेड ब्लड सेल्स बनाने में मदद करते हैं। ये सभी पोषक तत्व मिलकर खून की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं।
दिल रहता है हेल्दी
ये चमत्कारी पानी दिल की सेहत भी दुरुस्त करता है। किशमिश में मौजूद पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण दिल की मांसपेशियों को मजबूत रखते हैं और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। इस पानी को पीने से दिल हेल्दी रहता है।
इम्यून सिस्टम होता है मजबूत
विटामिन सी से भरपूर किशमिश के पानी का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी दुरुस्त रहता है। किशमिश में मौजूद पॉलीफेनॉल्स और विटामिन शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।
आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।