अंगूर एक ऐसा रसीला फल है जिसे सभी खाना पसंद करते हैं। अंगूर कई तरह के होते हैं लेकिन जिनका ज्यादा सेवन किया जाता है उसमें हर अंगूर, काला अंगूर और सुर्ख अंगूर शामिल है। अंगूर एक बेहद पौष्टिक फल है जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें पानी, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। अंगूर का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बीमारियों से बचाव होता है। अंगूर का सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है।अंगूर में पोटैशियम मौजूद होता है जो दिल की सेहत को दुरुस्त करता है और बीपी को कंट्रोल करता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अंगूर का सेवन फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कंट्रोल करता है।

गैस्ट्रो लिवर हॉस्पिटल, स्वरूप नगर कानपुर में डॉक्टर वी.के मिश्रा ने बताया अंगूर बेहतरीन फूड है जो बॉडी को बेहद फायदा पहुंचाता है। अंगूर में विटामिन K भी मौजूद होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। विटामिन B6 से भरपूर अंगूर मस्तिष्क कार्य और हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।

विटामिन C और एंटीऑक्सिडेंट्स गुणों से भरपूर अंगर स्किन की रंगत में निखार लाते हैं। सेहत के लिए अमृत है अंगूर लेकिन कुछ लोगों को इसका सेवन करने से पेट की गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी होने लगती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि कुछ लोगों के पाचन को खराब करने में अंगूर कैसे जिम्मेदार हैं और इसका गट हेल्थ पर कैसा असर होता है।

अंगूर खाने से पेट की गैस,ब्लोटिंग और एसिडिटी क्यों होती है?

एक्सपर्ट के मुताबिक जिन लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग रहती है उन्हें अंगूर का ज्यादा सेवन करने से गैस, ऐंठन और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अंगूर खाने के बाद पेट खराब होने की समस्या सभी लोगों को नहीं होती बल्कि कुछ लोगों को ही होती है। अंगूर में फाइबर की और पानी की मात्रा ज्यादा होती है जो पाचन को दुरुस्त करती है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी परेशानी है उन लोगों को अंगूर का अधिक सेवन करने से पेट में भारीपन हो सकता है।

अगर अंगूर का सेवन सुबह खाली पेट किया जाए तो ये एसिडिटी पैदा कर सकता है। अंगूर में नेचुरल शर्करा और फाइबर होता है जिसे कुछ लोगों का पेट ठीक से पचा नहीं पाता है, जिससे पेट में गड़बड़ी हो सकती है। जिन लोगों को अंगूर खाने से पेट में एसिडिटी होती है उन्हें इसका सेवन कम करना चाहिए।

अंगूर का गट हेल्थ पर असर

अपोलो हॉस्पिटल्स की पूर्व मुख्य पोषण विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका रोहतगी के अनुसार अंगूर खाने से आंत की सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अंगूर में डाइटरी फाइबर, पॉलीफेनोल और दूसरे लाभकारी यौगिक शामिल हैं। फाइबर मल को फूलाता है, नियमित मल त्याग में सहायता करता है और कब्ज को रोकता है। अंगूर पॉलीफेनोलिक यौगिकों जैसे कि रेस्वेराट्रोल, फ्लेवोनोइड्स और एंथोसायनिन से भरपूर होते हैं, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। अंगूर का सेवन रोजाना करने से गट हेल्थ में सुधार होता है।

आंतों में कमजोरी होने पर दिखते हैं ये 8 लक्षण, इन 4 फर्मेंटिड फूड से करें परेशानी का इलाज, अरबों की संख्या में बढ़ेंगे गुड बैक्टीरिया और सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।