लहसुन (Garlic) एक मसाला है जिसका तीखा स्वाद होता है और ये मसाला औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का सेवन आमतौर पर खाना पकाने में, उसका सिरका के रूप में  और दवाओं में होता है। लहसुन एक पारंपरिक औषधि है जिसका सेवन सदियों से कई बीमारियों का इलाज करने में किया जाता रहा है। लहसुन में एलिसिन मौजूद होता है जो एक सक्रिय यौगिक है जो एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुणों के लिए जिम्मेदार है। लहसुन में विटामिन सी, विटामिन बी-6, मैग्नीज,सेलेनियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस और फाइबर मौजूद होता है। इसमें कैलोरी बेहद कम होती है। 100 ग्राम लहसुन में 149 कैलोरी होती है जिससे वजन बढ़ने का खतरा न के बराबर होता है।  

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि लहसुन का सेवन करने से कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा टलता है। लहसुन में सूजन रोधी गुण भी मौजूद होते हैं जो कई तरह के दर्द और सूजन को कंट्रोल करते हैं। लहसुन का सेवन कच्चा और पका कर दोनों तरह किया जाता है। लेकिन आप जानते हैं कि अगर लहसुन का सेवन खास तरीके से किया जाए तो उसका तीखा स्वाद और उसकी गंध को कंट्रोल किया जा सकता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया लहसुन का सेवन अगर गाय के घी के साथ किया जाए तो ये सेहत के लिए अमृत बन जाता है। इसे खाने से पहले छीलकर भिगो दें और फिर अगले दिन सुबह गाय के घी में फ्राई करके खाएं तो इसकी तासीर और स्वाद दोनों बदल जाते हैं। आइए जानते हैं कि लहसुन का सेवन घी के साथ फ्राई करके करने से बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

लहसुन को घी में फ्राई करने से कैसे बन जाता है अमृत?

बाबा रामदेव ने बताया लहसुन एक ऐसा मसाला है जो तमोगुण और रजोगुण को बढ़ाता है। लेकिन आप जब लहसुन को गाय के घी में भून देते हैं तो उसकी तामसिकता उसका तमोगुण,उसकी तीक्ष्णता और उसके अंदर के जितने भी दोष है वो सब दूर हो जाते हैं। गाय का घी अमृत है इस औषधी को भून लिया जाए तो लहसुन भी अमृत बन जाता है। लहसुन को घी में रोस्ट करके खाने से वात रोगों से छुटकारा मिलता है।

दिल को सेहतमंद रखने के लिए और बॉडी की अंदर से सफाई करने के लिए घी में रोस्ट किया हुआ लहसुन बेहतरीन दवा है। कुछ लोग लहसुन का सेवन करते हैं तो उनके सीने में जलन होती है और एसिडिटी बढ़ने लगती है। अगर आप लहसुन को घी में फ्राई करके खाते हैं तो आपको पाचन से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। इस लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल और ट्राई ग्लिसराइड कंट्रोल होता है

लहसुन को घी में फ्राई करके खाने से कौन-कौन सी बीमारियों का होता है इलाज

स्ट्रोक का नही रहता खतरा

लहसुन को घी में भूनकर खाने से ब्रेन स्ट्रोक का नहीं रहेगा खतरा। इसका सेवन करने से बीपी नॉर्मल रहता है और स्ट्रोक का खतरा टलता है।

इम्यूनिटी हो जाती है मजबूत

जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है और बार-बार बीमार पड़ते हैं ऐसे लोग रोजाना लहसुन का सेवन घी में भिगोकर करें। लहसुन का इस तरह सेवन करने से इम्यून सिस्टम दुरुस्त होता है और बीमारियों से भी बचाव होता है।

ऑटो इम्यून डिजीज से होता है बचाव

लहसुन को घी के साथ भूनकर खाने से ऑटो इम्यून डिजीज जैसे गठिया, ल्यूपस, मल्टीपल स्केलेरोसिस (MS), और क्रोनिक सूजन की स्थिति से बचाव होता है। लहसुन में अलिसिन जैसा सक्रिय यौगिक होता हैं जो सूजन को कम करता है और इम्यून सिस्टम को संतुलित करने में मदद करता हैं। घी में विटामिन A, D, E, और K होता हैं जो इम्यून सिस्टम को सही तरीके से काम करने के लिए जरूरी है।

बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकालने में है असरदार

लहसुन में कई सक्रिय यौगिक जैसे एलिसिन और सैपोनिन मौजूद होता है जो एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता हैं। ये तत्व बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करते हैं।