क्या आपको रोज़ पॉटी नहीं होती? पेट हमेशा टाइट और ब्लोटेड रहता है,स्किन डल दिखती है और एक्ने जा ही नहीं रहे हैं और सुबह उठते ही बॉडी में एनर्जी कम महसूस होती है? इन सभी समस्याओं का रूट कॉज़ पेट में जमा गंदगी हो सकती है। जब तक आपकी आंतें, पेट और लिवर पूरी तरह साफ़ नहीं होंगे, तब तक बॉडी की कई परेशानियों से राहत पाना मुश्किल है। अच्छी बात यह है कि इन समस्याओं का इलाज महंगी दवाओं में नहीं, बल्कि आपकी बालकनी या किचन गार्डन में उग रहे कुछ पौधों की साधारण पत्तियों में छुपा है। जी हां हम बात कर रहे हैं करी पत्ता की जिसका सेवन अक्सर लोग खाना पकाने के लिए करते हैं।

करी लीव्स औषधीय गुणों से भरपूर पत्ता है जो सेहत के कई अंगों को एक साथ फायदा पहुंचाता है। आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने बताया अगर आप रात को सोने से पहले 10-12 करी पत्ता को चबा लें तो आपकी डल स्किन में निखार आ जाएगा और पेट साफ करने के लिए घंटो टॉयलेट में नहीं बैठना पड़ेगा। जिन लोगों का पाचन खराब रहता है वो अगर रोज करी पत्ता का सेवन रात को सोने से पहले करें तो पुराने से पुराने कब्ज का इलाज किया जा सकता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि करी पत्ता कैसे सेहत के लिए फायदेमंद है और इसका सेवन करने से कब्ज कैसे दूर होता है और पाचन ठीक रहता है।

करी पत्ता कैसे पाचन को दुरुस्त करता है?

करी पत्ता (Curry leaves) पाचन को दुरुस्त करने में बेहद असरदार साबित होता है। ये पत्ते अगर रोज सोने से पहले खा लें तो लिवर एक्टिव रहता हैं और बाइल प्रोडक्शन बढ़ता हैं, जिससे भोजन तेज़ी से पचता है। यह बॉडी के एक्स्ट्रा फैट को भी मोबिलाइज करने में मदद करता है, इसलिए फैटी लिवर या पेट के आसपास जमा स्टबर्न फैट वाले लोगों के लिए लाभकारी है।

ये पत्ते उन लोगों के लिए बेस्ट है जिनका डाइजेशन स्लो है, जिन्हें पेट में गैस, हेवीनेस रहती है या पेट में खराबी होती है। अगर आपको रोज़ाना पेट साफ़ करने में प्रॉब्लम रहती है, या क्रॉनिक कॉन्स्टिपेशन है, स्टूल बहुत हार्ड है और पेट में पुराना कचरा जमा है तो करी लीव्स एक नेचुरल और पावरफुल सॉल्यूशन है। यह आपकी आंतों की मसल्स को स्टिमुलेट करता है जिससे बाउल मूवमेंट्स बढ़ जाता हैं और चिपकी हुई गंदगी बाहर निकल जाती है।

इस्तेमाल करने का तरीका

पाचन को दुरुस्त करने के लिए आप रात को सोने से पहले 10-12 तुलसी के पत्ते चबा लें। अगर आपने तुलसी के पत्ते सुखाकर स्टोर किए हुए है तो आप एक चम्मच तुलसी के पत्तों का सेवन गुनगुने पानी के साथ करें आपको फायदा होगा।

करी पत्ते के फायदे

करी पत्ते का सेवन करने से हेयर फॉल से बचाव होता है। इन पत्तों का सेवन करने से बालों को पोषण मिलता है। करी पत्ता का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। ये पत्ता  अद्भुत क्षमता रखता है। इन पत्तों में कार्बेजोल और एल्कलाइन प्रभाव मौजूद होता है जो वजन को बढ़ने से रोकता है। करी पत्ते का सेवन करने से LDL कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। ये पत्ते गुड कोलेस्ट्रॉल को नेचुरल तरीके से बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को घटाते हैं। इन पत्तों का सेवन करने से दिल की सेहत में सुधार होता है।

अगर सुबह खाली पेट करी पत्ता खाया जाए तो दिन की शुरुआत हल्केपन और ताजगी के साथ हो सकती है। यह न केवल चिड़चिड़ापन और मूड की कड़वाहट को कम करता है, बल्कि जी मिचलाने की समस्या में भी राहत देता है। खासतौर पर प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मॉर्निंग सिकनेस में इसका सेवन उपयोगी माना जाता है। सुबह-सुबह कुछ करी पत्ते खाने से मतली और उलझन काफी हद तक कम हो सकती है। इन पत्तों का सेवन करने से बॉडी में जमा अशुद्धियां दूर होती हैं और बॉडी डिटॉक्स होती है।

पाचन के लिए केला कैसा फल है? क्या 1 Banana क्रॉनिक कब्ज़ का इलाज कर सकता है? डॉक्टर से जानिये केला खाने से कैसे पाचन पर असर पड़ता है। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।