दही हमारी डाइट का अहम हिस्सा है जिसका सेवन गर्मी में सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है। दही पोषक तत्वों का पावर हाउस है जो बॉडी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करती है। दही कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी-12, मैग्नीशियम और पोटैशियम से भरपूर होती है जो पाचन को दुरुस्त करती है और बॉडी को हेल्दी रखती है। गर्मी में दही का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट और कूल रहती है। दही का सेवन सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने में किया जाए तो ये सेहत को फायदा पहुंचाती है। आयुर्वेद में दही के साथ कुछ फूड्स को ज़हर बताया गया है तो कुछ फूड्स का सेवन अमृत की तरह असर करता है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर रूपाली जैन ने बताया दही को आप अकेले नहीं खाएं बल्कि कुछ फूड्स के साथ कॉम्बिनेशन करके खाएं। कुछ फूड्स के साथ कॉम्बिनेशन करके दही का सेवन करने से सेहत को बेहद फायदा होता है। कुछ फूड्स के साथ दही खाते हैं तो ये पाचन को सुधारती है, वात और पित्त दोष संतुलित रहती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि दही के साथ किन फूड्स को खाने से दही अमृत बन जाती है।

दही के साथ चावल का कॉम्बिनेशन करके खाएं

दही चावल कई भारतीय घरों में एक मुख्य भोजन है। दही चावल सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि एक पोषण से भरपूर खाना भी है। दही के साथ अगर चावल का सेवन किया जाए तो पाचन दुरुस्त रहता है। इन दोनों फूड्स को कॉम्बिनेशन में खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है। दही में चावल मिक्स करके खाएं तो उसका स्वाद बेमिसाल लगता है। आयुर्वेद के मुताबिक दही और चावल का एक साथ सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे आंतों की सेहत दुरुस्त रहती है।

दही और चावल का एक साथ सेवन करने से ये सुपाच्च भोजन बन जाता है जो पाचन तंत्र को हल्का और एक्टिव रखता है। इन फूड्स का कॉम्बिनेशन वात, पित्त और कफ के संतुलित करता है, जिससे शरीर में एनर्जी और ताजगी बनी रहती है। गर्मी में इन दोनों फूड्स को कॉम्बिनेशन करके खाएं तो ये बॉडी को ठंडा रखते हैं। चावल कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत है अगर इसे दही के साथ खाते हैं तो ये बॉडी को तुरंत एनर्जी देता है। दही प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है जो मांसपेशियों को मजबूती बनाता है। दही और चावल का कॉम्बिनेशन शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है, जिससे बॉडी हेल्दी महसूस होती है।

दही के साथ मूंग की दाल का करें सेवन

आयुर्वेद में दही के साथ मूंग की दाल का सेवन सेहत के लिए अमृत माना जाता है। मूंग की दाल के साथ दही का सेवन संतुलित और पाचन में मददगार माना जाता है। इन दोनों फूड का कॉम्बिनेशन खाने में स्वादिष्ट लगता है और सेहत को कई तरह से फायदा भी पहुंचाता है। आयुर्वेद में मूंग दाल और दही का सेवन सात्विक भोजन माना जाता है जो वात और पित्त दोष को शांत करता है और कफ को बैलेंस करता है।

मूंग की दाल पाचन के लिए अमृत है जिसे पचाना बेहद आसान होता है जबकि दही में मौजूद  प्रोबायोटिक्स आंतों की सेहत को दुरुस्त करते हैं। मूंग दाल में प्रोटीन और दही में कैल्शियम, दोनों ही शरीर को मजबूत बनाते हैं। ये दोनों फूड हड्डियों को स्ट्रांग बनाते हैं। दही इम्यूनिटी को बढ़ाती है और मूंग दाल बॉडी को एनर्जी देती है। इन दोनों फूड्स को एक साथ खाने से सेहत को फायदा होता है।

दही के साथ इन 5 चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करें, आचार्य बालकृष्ण ने बताया इन फूड कॉम्बिनेशन से बनेगा ज़हर, ये है फूड लिस्ट। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।