हरा धनिया औषधीय गुणों से भरपूर एक ऐसी सब्जी और मसाला है जिसका सेवन दाल और सब्जी को स्वादिष्ट और सुगंधित करने के लिए किया जाता है। ये एक ऐसा मसाला है जिसे हरी पत्तियों के रूप में और इसके दानों को मसाले के रूप में खाया जाता है। हरा धनिया एक ऐसा पौधा है जो विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। खाने में अगर हरे धनिया का सेवन नहीं किया जाए तो लोगों को खाने में स्वाद भी नहीं आता। किसी भी सब्जी, दाल और दही पर अगर हरा धनिया सर्व करके खाया जाए तो खाने की खुशबू से ही भूख बढ़ जाती है और खाना बेहद पौष्टिक हो जाता है। नन्ही-नन्ही सी हरे धनिये की पत्तियां इम्यूनिटी को मजबूत करती है, बीमारियों से बचाव करती हैं और बॉडी को हेल्दी रखती है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया हरा धनिया सिर्फ एक मसाला नहीं है बल्कि ये बॉडी की बेहतरीन दवा है जो कई बीमारियों का एक साथ इलाज करती है। औषधीय गुणों से भरपूर धनिया का सेवन महिलाओं के लिए अमृत है।

जिन महिलाओं को ब्लीडिंग ज्यादा होती है अगर वो धनिया की पत्तियों को मिक्सर में डालकर उसका रस निकाल लें। इस रस के 4-5 चम्मच के साथ चुटकी भर कपूर मिलाएं और उसका सेवन करें। ये नुस्खा महिलाओं को होने वाली हर महीने की हैवी ब्लीडिंग को कंट्रोल करेगा। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि हरा धनिया कैसे औषधि का काम करता है और इसका सेवन करने से कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज होता है।

इम्यूनिटी होती है स्ट्रांग

धनिया में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसका सेवन करने से सूजन कंट्रोल रहती है। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि धनिया में मौजूद कुछ यौगिक, जैसे टेरपीन और क्वेरसेटिन इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और ब्रेन हेल्थ में भी सुधार करते हैं। आप धनिया का सेवन रोजाना दही के रायते में मिक्स करके खा सकते हैं। धनिया की चटनी बनाकर और सब्जी में मिक्स करके खा सकते हैं। 

पेशाब से जुड़ी परेशानियां होती हैं दूर

हरा धनिया में डाइयूरेटिक प्रॉपर्टीज होती हैं यानी ये शरीर से अतिरिक्त पानी और नमक को यूरिन के ज़रिए बॉडी से बाहर निकालने में मदद करता है। जिन लोगों को पेशाब रुक-रुक कर आता है, पेशाब में जलन होती है या पेशाब कम आता है वो रोजाना हरा धनिया का सेवन करें। हरा धनिया का सेवन करने से किडनी अपना काम दुरुस्त तरीके से करती है और UTI जैसे संक्रमण से बचाव होता है।

पाचन होता है दुरुस्त

धनिया का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। धनिया पत्ती के रस का सेवन करने से पेट दर्द से राहत मिलती है। ये पत्तियां पेट की सूजन और गैस को कंट्रोल करती हैं। इसका सेवन करने से ब्लोटिंग से भी राहत मिलती है।

ब्रेन हेल्थ भी हो जाती है दुरुस्त

धनिया में सूजनरोधी गुण होते हैं जो पार्किंसन और अल्जाइमर जैसे रोगों से बचाने में मदद करते हैं। कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि धनिया की पत्तियां तंत्रिका कोशिकाओं को नुकसान से बचा सकती हैं। इसका सेवन करने से याददाश्त में सुधार होता है। ये पत्तियां तनाव को कंट्रोल करती है और ब्रेन हेल्थ में सुधार करती हैं। 

जो भी आप खाते हैं वो पेट में भरा रहता है तो इन 2 चीजों से बढ़ाएं हाज़मा, ब्लोटिंग और गैस से मिलेगा छुटकारा, एक्सपर्ट से जानिए कैसे। पूरी जानकारी के लिए आप लिंक पर क्लिक करें।