सेब एक ऐसा फल है जो आपको बीमारियों से दूर रखता है। कहावत है कि रोजाना एक सेब का सेवन करें तो आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। खाने में कुरकुरा और स्वादिष्ट सेब पोषक तत्वों से भरपूर है। सेब में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, जिंक, विटामिन ई, नियासिन, विटामिन डी, फाइबर, कैल्शियम और पॉलीफेनोल्स मौजूद होता है जो हमारी अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। रोजाना सेब का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है और बीमारियों से बचाव होता है। सेब का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। फाइबर और पोटैशियम से भरपूर सेब का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. शिव कुमार सरीन ने बताया कि रोजाना दो सेब का सेवन पेट के बैक्टीरिया को पूरी तरह बदल देता है। सेब में मौजूद पैक्टिन पेट के गंदे बैक्टीरिया को दूर करता है। सेब का पेक्टिन एक प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है जो आंत के बैक्टीरिया को पोषण देता है। इसका सेवन करने से गंदे बैक्टीरिया खत्म होते हैं और गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं।

कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि पेट से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सेब बेहद असरदार साबित होता है। इसका सेवन डायबिटीज मरीज भी करें उनकी ब्लड शुगर नॉर्मल रहेगी। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि सेब का सेवन करने से सेहत को कौन कौन से फायदे होते हैं और इसका सेवन कैसे करें।

लूज मोशन करता है कंट्रोल

सेब का सेवन करने से लूज मोशन को कंट्रोल किया जा सकता है। सेब में मौजूद पेक्टिन दस्त के लक्षणों से राहत दिलाता है। अगर आपका पाचन खराब है तो आप एक सेब का सेवन करें आपकी पाचन दुरुस्त रहेगा। इसका सेवन करने से कब्ज का भी इलाज होता है। फाइबर से भरपूर सेब खाली पेट खाएं तो कब्ज दूर होगा।

वजन रहता है कंट्रोल

रोजाना भूख लगने पर आप फाइबर रिच सेब का सेवन करें। खाली पेट सेब खाएंगे तो पेट लम्बे समय तक भरा रहेगा और आपकी भूख कंट्रोल रहेगी। इसका सेवन करने से ओवरईटिंग करने की क्रेविंग नहीं होगी और आप कम कैलोरी का सेवन करेंगे। ये मोटापा कम करने में जादुई असर करता है।

एनीमिया का होता है इलाज

इस फल का सेवन करने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है। आयरन से भरपूर सेब का सेवन करने से बॉडी में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार होता है। इसका सेवन करने से खून की कमी पूरी होती है। कमजोरी और थकान दूर करने में सेब का सेवन बेहद उपयोगी है।

हड्डियां भी होंगी स्ट्रांग

कैल्शियम से भरपूर सेब का सेवन हड्डियों की सेहत भी दुरुस्त करता है। सुबह खाली पेट रोजाना सेब खाएं आपकी हड्डियों की सेहत में सुधार होगा। इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में भी मदद मिलेगी।

ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल

हार्वर्ड हेल्थ पब्लिशिंग ने पाया कि पोटैशियम रक्त वाहिकाओं की दीवारों को आराम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिससे ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है। सेब में पोटैशियम भरपूर मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करता है। रोजाना सेब खाएं बीपी बिना दवा के ही नॉर्मल रहेगा।

सेब का सेवन कैसे करें
एक्सपर्ट के मुताबिक रोजाना सेब का सेवन आप उसे वॉश करके छिलकों के साथ करें। याद रखें कि सेब छिलका उतारकर नहीं खाएं बल्कि छिलके के साथ खाएं बॉडी को भरपूर फायदा मिलेगा।