खुबानी (Apricot) पीले रंग का खट्टा-मीठा फ्रूट है जो गर्मी में पाया जाता है। सूखी ख़ुबानी को भारत के पहाड़ी इलाक़ों में बादाम और अख़रोट की तरह एक ख़ुश्क मेवा समझा जाता है। खुबानी का सेवन करके कई बीमारियों से बचा जा सकता है। विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर, फॉस्फोरस और फाइबर से भरपूर खुबानी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। ये फल ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, साथ ही कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है। डायबिटीज के मरीज खुबानी का सेवन करें तो शुगर कंट्रोल रहेगी। स्किन से लेकर बालों तक के लिए खुबानी का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। आइए जानते हैं कि इस फल को खाने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

वजन को कंट्रोल करती है: खुबानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और मोटापा कंट्रोल होता है। इस फ्रूट को खाने से लम्बे समय तक भूख नहीं लगती। आप बढ़ते वजन से परेशान हैं तो खुबानी का सेवन करें। ढेर सारे विटामिन, मिनरल, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खुबानी वजन कम करने में असरदार है।

खुबानी पाचन को दुरुस्त रखती है: खुबानी का सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है। फाइबर से भरपूर खुबानी पाचन को दुरुस्त करती है। इसे खाने से कब्ज और अपच की शिकायत दूर होती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाती है: खुबानी का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। इसमें मौजूद विटामिन A और विटामिन E आंखों की रोशनी को बढ़ाने में असदार है। विटामिन ई वसा में घुलनशील एंटीऑक्सिडेंट है जो आंखों को नुकसान पहुंचाने से बचाता है।

दिल की सेहत में सुधार करती है: खुबानी का सेवन करने से दिल की सेहत में सुधार होता है। खुबानी में फेनोलिक नामक फाइटोकेमिकल्स होता है जो दिल से संबंधित समस्याओं को दूर करने में असरदार साबित होता है। आप खुबानी का सेवन नाश्ते में कर सकते हैं।

खून की कमी को पूरा करती है: खुबानी का सेवन करने से एनीमिया का उपचार होता है। महिलाओं के लिए खुबानी का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। ये फल बॉडी में खून की कमी को पूरा करता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व एनीमिया के लक्षणों को दूर करते हैं।