Tridax Procumbens Benefits: प्रकृति में हमारी सेहत के कई राज छिपे हुए हैं। इसी तरह आयुर्वेद में कई पौधों और पत्तियों का उपयोग औषधीय जड़ी-बूटियों के रूप में किया जाता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारे आसपास कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं, लेकिन इनके स्वास्थ्य गुण हमें पता नहीं होते। इन चीजों में गद्दी चमंती (Gaddi Chamanti Ke Fayde) यानी सदाहरी भी एक है। गद्दी चमंती (Tridax Procumbens) के पौधे आमतौर पर खेतों के किनारे और नहरों के किनारे उगे हुए देखे जाते हैं। आसानी से मिलने वाले इस पौधे में सेहत के कई राज छिपे हुए हैं। चलिए आपको बता दें कि गद्दी चमंती के क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

शुगर और बालों की समस्या होगी दूर

गद्दी चमंती को कई जगहों पर नल्लाराम भी कहा जाता है। इन पत्तियों का उपयोग कई आयुर्वेदिक औषधियों को बनाने में किया जाता है। ये पत्तियां कैंसररोधी होती हैं। यह मधुमेह यानी शुगर को कंट्रोल करने में उपयोगी है। इन पत्तियों को चबाने से शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। बालों की समस्याओं और फंगल इंफेक्शन के लिए इन पत्तियों का इस्तेमाल कारगर है।

घाव होंगे जल्द ठीक

ये पत्तियां एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। इनसे सर्दी, खांसी और गले में खराश जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। ये पत्तियां घाव को कम करने में भी उपयोगी होती हैं। चोट लगने पर इन पत्तों का रस निचोड़ लेना चाहिए। घाव जल्दी ठीक हो जाता है। पत्तियों का रस घाव पर लगाने से खून जल्दी जम जाएगा।

आयुर्वेद के अनुसार, सांस से संबंधी समस्याओं के लिए इस पौधे के पत्ते बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसके अलावा ये लिवर के लिए भी फायदेमंद होती है। इसे काढ़ा या चरण के रूप में लिया जा सकता है। वहीं, दस्त के लिए इसके रस में शहद मिलाकर पिया जाए तो बहुत जल्द आराम मिल सकता है।