टाइगर नट एक छोटा सा ड्राई फ्रूट है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। भारत में ये सुपरफूड बेहद लोकप्रिय है जिसका सेवन आयुर्वेदिक चिकित्सा में कई क्रॉनिक बीमारियों का इलाज करने में किया जाता है। टाइगर नट्स ऐसे सुपरफूड है जिन्हें अलग-अलग तरीकों से डाइट में शामिल किया जाता है। इन्हें कच्चा या भूनकर दोनों तरह से खाया जा सकता है। इन्हें पानी में भिगोने या उबालने से ये नरम हो जाते हैं और चबाने में आसान हो जाते हैं। टाइगर नट का सेवन नाश्ते में दही, स्मूदी, सलाद और अनाज के साथ खाया जा सकता है।
मेडिसिन नेट की खबर के मुताबिक ये नट सचमुच टाइगर की तरह ही ताकत रखता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और बीमारियों से बचाव होता है। टाइगर नट्स खास तौर पर भूरे रंग के नट्स होते हैं जो प्लांट बेस्ड प्रोटीन है। इन नट्स का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है और मांसपेशियों में ताकत आती है।
स्किन से लेकर बालों तक के लिए ये नट उपयोगी है। अगर रोजाना 50 ग्राम नट का रोजाना सेवन किया जाए तो आसानी से कब्ज का इलाज किया जा सकता है। सेहत को दुरुस्त करने में ये नट जादुई असर करते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना टाइगर नट का सेवन करने से सेहत पर कैसा असर होता है।
कब्ज का होता है इलाज
टाइगर नट्स में डाइटरी फाइबर भरपूर मौजूद होता है जो पाचन को दुरुस्त करता है। इन नट्स का सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है। इस नट में मौजूद फाइबर मल को भारी बनाता है और आपके पेट में पच चुके भोजन को आसानी से बाहर निकलने में मदद करता है। इसके अलावा इन नट्स का सेवन करने से आंतों में गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं। टाइगर नट्स पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करते हैं और पुरानी से पुरानी कब्ज का भी इलाज करते हैं। टाइगर नट्स में लाइपेज, एमाइलेज और कैटालेस जैसे एंजाइम मौजूद होते हैं जो पाचन में सहायता करते हैं। इनका सेवन करने से पेट फूलने की परेशानी का इलाज होता है।
वजन घटाना होता है आसान
अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो आप रोजाना इन नट्स को खाएं। 50 ग्राम इन नट्स को खाने से आपका पेट लम्बे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और आप ओवर ईटिंग से बचते हैं।
डायबिटीज का करते हैं इलाज
टाइगर नट्स का सेवन करने से ब्लड शुगर का स्तर भी नॉर्मल रहता है। टाइगर नट्स में मौजूद हाई अघुलनशील डाइटरी फाइबर मौजूद होता है जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करता है। इस नट में मौजूद फाइबर पेट में शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है जिससे शुगर नॉर्मल रहती है।
दिल का भी है इलाज
टाइगर नट में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और फाइबर मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इन नट्स का सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
आंतों की सूजन होने पर तेजी से बनती है पेट में गैस, इन 5 फूड को तुरंत डाइट का बना लें हिस्सा, बिना दवा सुधर जाएगी गट हेल्थ। पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।