हेल्दी और स्वास्थ्य के लिए चने का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। चने को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। नियमित रूप से चने का सेवन करने पर न सिर्फ शरीर को ताकत मिलती है, बल्कि कई बीमारियों से भी बचाव होता है, लेकिन अक्सर कई लोगों के मन में सवाल रहता है कि भुना हुआ चना ज्यादा फायदेमंद है या भिगोया हुआ? हालांकि, दोनों के ही अपने अलग-अलग फायदे होते हैं, जो सेहत पर निर्भर करते हैं। चने वजन को कंट्रोल करने से लेकर मांसपेशियों की वृद्धि में सहायता करने तक के लिए एक सुपरफूड माना जाता है और इनको कई तरह से खाया जा सकता है। गुरुग्राम के मोरिंगो एशिया अस्पताल में हेड एंड चीफ, न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन, परमीत कौर ने चने के फायदे बताए हैं।

चने के पोषक तत्व

चने का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। 100 ग्राम चने में 164 कैलोरी, 8.9 ग्राम प्रोटीन, 27.4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 7.6 ग्राम आहार फाइबर, 4.8 ग्राम शर्करा, 2.6 ग्राम वसा, 0.1 मिलीग्राम विटामिन बी 6, 1.3 मिलीग्राम विटामिन सी, 2.9 मिलीग्राम आयरन, 48 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 291 मिलीग्राम पोटेशियम और 1.5 मिलीग्राम जिंक होता है।

चना क्यों खाना चाहिए?

चना एक पौधा-आधारित प्रोटीन स्रोत है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में होता है। इसके सेवन से पाचन स्वास्थ्य, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें यह फोलेट और आयरन सहित कई आवश्यक विटामिन और खनिज होते हैं।

भुने चने के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर- भुने हुए चने स्वाद के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ये फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। भुने चने खाने से पाचन, एनीमिया और ब्लड शुगर कंट्रोल समेत कई तरह की समस्याओं से राहत मिलती है।

  • कैलोरी की अधिकता- भूनने में तेल और मसालों का भी उपयोग होता है, जिससे अंतिम उत्पाद में कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है।
  • डायबिटीज कंट्रोल- लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण ब्लड शुगर को स्थिर रखता है।
  • इंस्टेंट एनर्जी- ऑफिस, जिम या सफर के दौरान खाने के लिए बेस्ट स्नैक।

यह भी पढ़ें:- सुबह खाली पेट पपीता खाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए फायदे या नुकसान

उबले हुए चने के फायदे

  • पोषक तत्व प्रतिधारण- चने भूनने की तुलना में भाप से पकाने से अधिक विटामिन और खनिज बरकरार रखने में मदद मिलती है। भिगोने से चने के एंटी-न्यूट्रिएंट्स निकल जाते हैं, जिससे शरीर को मिनरल्स ज्यादा मिलते हैं।
  • पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण- उबले हुए चने में फाइटिक एसिड के टूटने के कारण पोषक तत्वों का बेहतर अवशोषण होता है, जिससे चने में पाए जाने वाले प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के उच्च स्तर का उपयोग करने की शरीर की क्षमता बढ़ जाती है।
  • पाचन में आसान- जिन लोगों को गैस या एसिडिटी होती है, उनके लिए बेहतर ऑप्शन है।

वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।