जब भी मेंटल हेल्थ या फिर याददाश्त की बात आती है तो अक्सर से कहा जाता है कि बादाम खाओ, इससे याददाश्त के साथ मेंटल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बादाम का सेवन सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। ऐसे ही भीगे बादाम और शहद का सेवन भी सर्दियों में सेहत के लिए वरदान से कम नहीं होता। भीगे बादाम और शहद का सेवन दिल से लेकर दिमाग तक शरीर के हर हिस्से को हेल्दी रखने में मदद करता है। इससे शरीर को एनर्जी भी मिलती है। चलिए आपको बतात हैं भीगे हुए बादाम और शहद के फायदे…

भिगोए हुए बादाम के पोषक तत्व

बादाम विटामिन, खनिज और हेल्दी फैट का एक अच्छा स्रोत है। भिगोने पर बादाम अधिक शक्तिशाली हो जाते हैं, क्योंकि भिगोने से एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं और टैनिन जैसे एंटीन्यूट्रिएंट कम हो जाते हैं। भीगे हुए बादाम विटामिन ई, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं। ये मस्तिष्क, हार्ट और त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसके अलावा, भीगे हुए बादाम प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं, जो एनर्जी और पाचन के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

  • विटामिन ई- दिमाग की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव तनाव और उम्र से संबंधित क्षति से बचाने के लिए एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है।
  • ओमेगा-3 फैटी एसिड- यह याददाश्त को तेज करता है।
  • मैग्नीशियम- यह तंत्रिका संचार और याददाश्त के निर्माण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

शहद के पोषक तत्व

शहद एक प्राकृतिक स्वीटनर है, जो एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों से भरा हुआ है। शहद शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और रोगाणुरोधी गुणों भरपूर ये इम्यूनिटी बूस्ट भी करता है। शहद के सूजन-रोधी मिश्रण घाव भरने और पूरी हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

एंटीऑक्सीडेंट- मस्तिष्क पर सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
एसिटाइलकोलाइन सपोर्ट- यह न्यूरोट्रांसमीटर, जो स्मृति और सीखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, शहद से सकारात्मक रूप से प्रभावित होता है।

भीगे बादाम और शहद के फायदे

दिमाग के लिए फायदेमंद

बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं। शहद में मौजूद प्राकृतिक चीनी दिमाग को ऊर्जा प्रदान करती है। दोनों का सेवन दिमाग की तंत्रिकाओं को मजबूत करता है और याददश्त शक्ति में सुधार करता है। इसका सेवन करने के कुछ ही हफ्तों में आपको हेल्थ के साथ याददश्त पर असर दिखाई देने लगेगा।

दिल के लिए लाभकारी

भीगे बादाम में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हार्ट के लिए अच्छे होते हैं। शहद में भी एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो हृदय की धमनियों में सूजन को कम करते हैं और हार्ट रोगों के जोखिम को घटाते हैं। इसके नियमित रूप से सेवन करने पर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। ये हार्ट की हेल्थ को बेहतर बनाते हैं।

पाचन तंत्र

बादाम में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। शहद में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं, जो पाचन को आसान बनाते हैं। भीगे बादाम और शहद का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। बादाम में मौजूद पोषक तत्व शरीर की इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इस मिश्रण का नियमित सेवन करने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

बादाम में विटामिन ई और शहद में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा और बालों की हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इस उपाय का सेवन करने से त्वचा में निखार आया और बाल भी अधिक घने और चमकदार हो सकते हैं।

कैसे करें भीगे हुए बादाम और शहद का सेवन

  • बादाम भिगोना- रात में 5-6 बादाम भिगो दें। सुबह इन्हें छीलकर खाएं।
  • शहद के साथ सेवन- भीगे हुए बादाम को चबाने के बाद एक चम्मच शहद का सेवन करें। यह मिश्रण खाली पेट लिया जाए तो अधिक फायदेमंद होता है।

महिलाओं के अंदर शारीरिक बदलाव, उम्र के अलग-अलग पड़ाव का असर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा पड़ता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी उम्र के अनुसार सही डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए