किशमिश एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। ये ड्राई फ्रूट पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन, डायटरी फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्व भरपूर होते हैं। किशमिश में आयरन ज्यादा होता है जो ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करता है। महिलाओं के लिए किशमिश का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। किशमिश का सेवन करने से एनर्जी बूस्ट होती है और बॉडी हेल्दी रहती है। रोजाना अगर किशमिश का सेवन उसका पानी बनाकर किया जाए तो बॉडी को अनगिनत फायदे होते हैं।

 होम्योपैथिक डॉक्टर लोकेंद्र गौड़ ने बताया अगर किशमिश का सेवन उसका पानी बनाकर किया जाए तो सेहत को बहुत ज्यादा फायदे होते हैं। किशमिश के पानी का अगर रोजाना सेवन करें तो ये लिवर को डिटॉक्स करता है और लिवर से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है। ये शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कम करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से ब्लड में मौजूद अशुद्धियां दूर होती है। 

जिन लोगों की बॉडी में खून की कमी है वो इस पानी का रोजाना सेवन करें। इसका सेवन करने से आपकी गट हेल्थ दुरुस्त रहती है। इस पानी का सेवन करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच का इलाज होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि किशमिश का पानी कैसे आंतों की गंदगी साफ करता है और पाचन से जुड़ी परेशानियों को दूर करता है।

किशमिश का पानी कैसे आंतों की गंदगी को दूर करता है और पेट को क्लीन करता है?

रोजाना किशमिश के पानी का अगर सेवन किया जाए तो कब्ज को दूर किया जा सकता है। इस पानी में भरपूर फाइबर होता है जो पुराने से पुरानी कब्ज को तोड़ता है। इसमें मौजूद फाइबर आंतों को हेल्दी रखता है और पाचन में सुधार करता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये पानी पाचन से जुड़ी सभी तरह की परेशानियों का इलाज करता है। इस पानी में अघुलनशील फाइबर भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है जो पाचन में सहायता करता हैं। किशमिश का पानी आंतों के जरिए कब्ज को रोकता है। इसका सेवन करने से आंतों में जमा गंदा मल भी आसानी से मलद्वार के बाहर निकल जाता है।

किशमिश का पानी कैसे तैयार करें

किशमिश का पानी बनाने के लिए आप 10-15 किशमिश को रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उस पानी को छानकर पी लें। यह पानी आपके शरीर में पानी की मात्रा को बढ़ाता है और पाचन तंत्र को एक्टिवेट करता है। इस पानी का सेवन करने से कब्ज टूटता है। रात भर पानी में भिगोई हुई किशमिश ब्लड प्यूरिफिकेशन का काम करती है।

किशमिश का पानी पीने के फायदे

रोजाना किशमिश के पानी का सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है और एनर्जी के स्तर में सुधार होता है। किशमिश में मौजूद नेचुरल शुगर एनर्जी को बूस्ट करती है। इस पानी का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। इस पानी का सेवन करने से पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। दिल की सेहत को दुरुस्त करने में ये पानी अमृत है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये पानी दिल को हेल्दी रखता है। इस पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी स्ट्रांग होती है और बीमारियों से बचाव होता है। इसका सेवन करने से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और पाचन ठीक रहता है।