कब्ज एक ऐसी परेशानी है जिससे हर किसी को कभी न कभी दो चार होना पड़ता है। खराब डाइट,बिगड़ता लाइफस्टाइल,तनाव और पानी की कमी होने से कब्ज की बीमारी होती है। डिहाइड्रेशन कब्ज का सबसे बड़ा कारण बनता है। शरीर मल से अतिरिक्त पानी निकालकर ब्लड में पानी को संरक्षित करने की कोशिश करता है। जिस मल में पानी कम होता है,वो डिस्चार्ज नहीं हो पाता और कब्ज की परेशानी हो जाती है। कब्ज की परेशानी का उपचार करने के लिए डाइट में फाइबर वाले फूड्स का सेवन करना जरूरी है। फाइबर से भरपूर फल,सब्जियां और अनाज का सेवन कब्ज से निजात दिलाने में असरदार है।
कब्ज का अगर लम्बे समय तक इलाज नहीं किया जाए तो बॉडी में एनर्जी कम हो जाती है,मूड चिड़चिड़ा रहता है और पेट में दर्द की शिकायत होती है। कब्ज को दूर करने के लिए कुछ लोग दवाईयों से लेकर देसी नुस्खो तक को अपना चुके होते हैं लेकिन फिर भी कब्ज से उन्हें निजात नहीं मिलती।
आयुर्वेदिक और युनानी दवाओं के एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी के मुताबिक कब्ज की बीमारी को दूर करने के लिए एक ऐसा फल मौजूद है जो आपको पुरानी से पुरानी कब्ज से निजात दिला सकता है। इस जादुई फल का सेवन हमेशा के लिए कब्ज की बीमारी को दूर कर सकता है। आलूबुखारा एक जादुई फल है जो हर उम्र के लोगों पर असर करता है। इस फल का सेवन करने से पुरानी से पुरानी कब्ज दूर होती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आलूबुखारा कैसे कब्ज का इलाज करता है और इसका सेवन कैसे किया जा सकता है।
आलूबुखारा कैसे कब्ज का इलाज करता है?
फाइबर से भरपूर आलूबुखारा स्टूल को सॉफ्ट करने में मदद करता है। इसका सेवन करने से कब्ज से राहत मिलती है,पेट दर्द दूर होता है और बेचैनी की परेशानी से भी निजात मिलती है। इस फल में कुछ फेनोलिक कंपाउंड मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र में गति बढ़ाते हैं,पेट खाली करने में मदद करते हैं और कब्ज से निजात दिलाते हैं।
फाइबर से भरपूर ये फल पेट में झाड़ू की तरह काम करता है। इसे खाने से आंतों में चिपकी हुई पुरानी से पुरानी गंदगी बाहर निकल जाती है। इस फल में घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह का फाइबर मौजूद होता है जिसकी वजह से आंतों की असरदार तरीके से सफाई होती है।
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आलूबुखारा हमारी ओवर ऑल हेल्थ को दुरुस्त रखता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये फल हमारी बॉडी को फ्री रेडिकल्स से बचाने का भी काम करता है। आप 7 दिनों तक इस फल का सेवन कर लीजिए पुराने से पुराने कब्ज से आपको छुटकारा मिल जाएगा।