सर्दियों के मौसम में स्वास्थ्य का बहुत ही ध्यान रखना पड़ता है। सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी तेजी से कमजोर होने लगती है और बीमार होने का खतरा बढ़ने लगता है। ऐसे में पपीता का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खाली पेट पीपते का सेवन करने से कब्ज दूर होता है और पाचन दुरुस्त रहता है। पपीते में कैलोरी बेहद कम होती है, जिससे वजन को कंट्रोल किया जा सकता है, क्योंकि इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट का भरा हुआ महसूस करवाता है। योग गुरु और आयुर्वेद एक्सपर्ट हंसा योगेन्द्र ने पपीता खाने के फायदे बताए हैं। ये शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है और एनर्जी देता है।
हंसा योगेन्द्र ने बताया कि बदलते मौसम में बॉडी को हेल्दी रखने के लिए पपीता बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से कई बीमारियों का इलाज किया जा सकता है। हेल्थलाइन के मुताबिक, पपीते में हाई फाइबर, लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो डायबिटीज मरीजों के लिए भी इसे हेल्दी बनाते हैं। पपीता एक ऐसा फल है जो ट्राइग्लिसराइड को कंट्रोल करता है और दिल के रोगों से बचाव करता है। इसमें इंफ्लामेशन कंट्रोल करने वाले गुण भी मौजूद होते हैं।
पपीता खाने के फायदे
- त्वचा में चमक
- वजन घटाने में मदद
- पाचन बेहतर
- इम्यून सिस्टम मजबूत
- शुगर लेवल कंट्रोल
पाचन के लिए अच्छा
पपीते में मौजूद पपेन एंजाइम होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। इसमें मौजूद फाइबर और पानी की मात्रा कब्ज को रोकती है। सर्दी में पाचन से जुड़ी परेशानियां जैसे कब्ज,गैस और एसिडिटी आदि परेशानी को दूर करता है।
वजन घटाने में मदद
पपीते में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। खाली पेट पपीता खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलते हैं।
त्वचा में चमक
पपीते में विटामिन ए, सी, और ई होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं और एजिंग साइंस को कम करते हैं। विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर पपीता स्किन में नमी बनाए रखने में मदद करता है।
इम्यूनिटी बूस्ट
पपीता इम्यूनिटी को मजबूत करता है और मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव करता है। पपीते में विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है।
शुगर लेवल कंट्रोल
पपीते में प्राकृतिक शुगर की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। पपीते का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। जिस फूड का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है उसे खाने के बाद ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ने का खतरा नहीं होता।
वहीं, सर्दियों के मौसम में एबीसी जूस यानी सेब, चुकंदर और गाजर का जूस सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने ABC जूस के फायदे बताए हैं।