पपीता एक ऐसा सुपरफूड है जो 12 महीने मिलता है। ये फल विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल के रोगों,डायबिटीज,कैंसर और पाचन संबंधी परेशानियों को दूर करते हैं। इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों कंट्रोल रहते हैं। बॉडी में होने वाले घाव को भरने में ये फल दवाई की तरह असर करता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर पपीता बॉडी में होने वाली सूजन को कम करता है,रोगों से बचाव करता है और आपको लम्बे समय तक जवान रखता है। इतने गुणों से भरपूर पपीते के पाचन के लिए सबसे ज्यादा फायदे हैं।
भारतीय योग गुरु, लेखक, शोधकर्ता और टीवी पर्सनालिटी डॉक्टर हंसा योगेंद्र (Hansa Yogendra) के मुताबिक पपीता ऐसा फल है जिसमें पपेन एंजाइन मौजूद होता है जो पाचन को दुरुस्त रखने में दवाई की तरह असर करता है। आइए जानते हैं कि पपीता कैसे पाचन को दुरुस्त करता है,कब्ज से निजात दिलाता है और और कोलन की करता है सफाई।
पपीता कैसे पाचन को दुरुस्त करता है?
पपीते में पपेन होता है,जो एक प्राकृतिक पाचन एंजाइम है जो भोजन को बेहतर ढंग से पचाने और उस भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में आपकी मदद कर सकता है। पपीता में मौजूद पपेन डाइजेस्टिव एंजाइम है। ये एंजाइम प्रोटीन को ब्रेक करते हैं। पपीता में पेपेन नामक ये विशेष एंजाइम पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाता है और कब्ज से निजात दिलाता है।
पपीता पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस और अपच से भी छुटकारा दिला सकता है। आंतों में होने वाली सूजन को कम करने में पपीता बेहद असरदार है। इसका सेवन करने से कोलन की सफाई होती है।
एक छोटे से अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग इरिटेबल बाउल सिंड्रोम के लक्षणों से जूझ रहे थे, उन्होंने 40 दिनों तक रोजाना 20 ग्राम पपीता लिया। रिसर्च में शामिल लोगों में पाया गया कि जिन लोगों ने पपीता का सेवन किया उनको कब्ज और सूजन की परेशानी दूर हुई। रिसर्च के मुताबिक आंतों से जुड़ी परेशानी को दूर करने में पपीता रामबाण दवा है। पपीता कोलन में जमा गंदगी को बेहतर तरीके से साफ करता है।
कब्ज का कैसे करता है इलाज
पपीता एक ऐसा फल है जो फाइबर से भरपूर होता है। पपीते में बाकी फलों की तुलना में फाइबर अधिक होता है जो मल को लूज करता है और कब्ज से निजात दिलाता है।
महिलाओं के लिए रोजाना 25 ग्राम फाइबर और पुरुषों के लिए रोजाना 38 ग्राम फाइबर का सेवन करना जरूरी है।
पपीते का सेवन कैसे करें
पपीते को काट कर आप उसे स्लाइस करके खा सकते हैं। पपीते को आप कई व्यंजनों, जैसे स्मूदी, साल्सा और सलाद में भी मिलाकर खा सकते हैं।