पाचन खराब होना और कब्ज होना दो ऐसी आम परेशानियां हैं जिससे हर इंसान कभी न कभी जरूर जूझता है। पाचन से जुड़ी इन परेशानियों का कारण खराब डाइट,बिगड़ता लाइफस्टाइल, कुछ दवाओं का सेवन और तनाव है। पाचन खराब होने पर बॉडी में कुछ लक्षण दिखने लगते हैं जैसे पेट दर्द या ऐंठन होना, उल्टी और दस्त होना, गैस और ब्लोटिंग होना, भूख नहीं लगना शामिल है। डाइट की वजह से कब्ज होने का कारण डाइट में फाइबर की कमी होना और पानी का कम सेवन करना है। कब्ज होने पर मल कठोर हो जाता है और उसे डिस्चार्ज करना कठिन होता है।
अगर आप भी कब्ज से परेशान हैं और इसका नेचुरल इलाज खोज रहे हैं तो आप कुछ देसी नुस्खों को अपनाएं। कुछ देसी हर्बल पत्तियां ऐसी है जिनका सदियों से आयुर्वेदिक दवाओं के रूप में सेवन किया जाता रहा है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया नीम एक ऐसा हर्बल पेड़ है जिसकी पत्तियां, उसकी छाल और फल सब औषधीय गुणों से भरपूर हैं। अक्सर लोग पाचन को ठीक करने के लिए करी पत्ता और तुलसी पत्ते का सेवन करते हैं, लेकिन आप जानते हैं कि नीम का पत्ता भी पाचन के लिए अमृत है। अगर रोज नीम के पत्ते का सेवन किया जाए तो पेट की सफाई होती है और क्रॉनिक कब्ज का भी इलाज होता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि नीम का पत्ता कैसे कब्ज का तोड़ है।
नीम का पत्ता कैसे कब्ज का करता है इलाज
नीम के पत्तों का जूस निकाल कर पीने से बेशक आपको कड़वा महसूस होगा लेकिन ये कड़वा नीम आपके पेट के लिए अमृत है। इस पत्ते का अगर रोज सेवन किया जाए तो पाचन एंजाइम दुरुस्त होंगे। इस पत्ते का सेवन करने से पाचन एंजाइम सक्रिय होते हैं जिससे हमारी बॉडी के लिए खाने को पचाना आसान होगा। रोज अगर नीम का पत्ता दवा की तरह खाएं तो पेट की गैस, एसिडिटी और अपच से राहत मिलेगी। इस पत्ते का सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है। इसमें फाइबर भरपूर होता है जो मल डिस्चार्ज करने में मदद करता है।
इसका सेवन करने से पुराने से पुराना कब्ज भी दूर होता है। नीम के पत्तों में एंटासिड गुण भी मौजूद होते हैं जो एसिडिटी और गैस की परेशानी से राहत दिलाते हैं। नीम के पत्ते पाचन तंत्र को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे बॉडी में जमा टॉक्सिन बाहर निकलते हैं और बॉडी की अंदर से सफाई हो जाती है। इन पत्तों का सेवन करने से आंतों की सेहत में भी सुधार होता है। ये पत्ते नेचुरल तरीके से बड़ी आंत की सफाई करते हैं और आंत में जमा सारा मल बाहर निकालते हैं। इन पत्तों का सेवन करने से आंतों में खराब बैक्टीरियां मर जाते हैं और गुड बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं।
कब्ज का इलाज करने के लिए कैसे करें नीम के पत्ते का सेवन
- कब्ज को दूर करना चाहते हैं तो आप नीम के पत्तों का सेवन उसका जूस निकालकर करें। आप नीम की पत्तियों को धोकर पीस लें और उसे आधा कप पानी में मिलाकर पी लें। इस जूस को पीने से पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिल सकती है।
- नीम के पत्तों की चाय बनाकर करें सेवन। आप नीम के दो से चार पत्तों को एक गिलास पानी में डालकर कुछ देर पकाएं और फिर उसका सेवन करें। ये चाय पाचन को मजबूत करेगी और इम्यूनिटी को स्ट्रॉग करेगी।
- आप नीम का सेवन उसका पाउडर बनाकर भी कर सकते हैं। नीम के पत्तों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें और उसका सेवन करें। पाचन संबंधी समस्याओं में राहत मिलेगी।
पेट में मल सड़ रहा है तो इन 5 सुपरफ्रूट्स को खाएं, आंत होगी साफ और निकल जाएंगे टॉक्सिन, बॉडी होगी हल्की। आप पाचन से जुड़ी जानकारी जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।