दालों का सेवन सेहत के लिए उपयोगी है। दाले प्रोटीन का सबसे बढ़िया स्रोत मानी जाती है। दालों में बात करें अरहर दाल, मसूर दाल, चना दाल, मूंग दाल, उड़द दाल का सेवन हर घर में दिन भर के खाने में एक बार जरूर किया जाता है। दालों में एक दाल ऐसी है जो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं। हम बात कर रहे हैं कुलथी दाल की। इस दाल में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन के साथ ही मिनरल्स और विटामिन भी होते हैं जो बॉडी को हेल्दी रखते हैं। आयुर्वेद में कुलथी को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। कुलथी की दाल को उबालकर या सामान्य दाल की तरह पकाकर खाया जाता है। कुछ लोग इस दाल का सेवन पानी उबालकर काढ़े के रूप में भी करते हैं। इस दाल का सेवन करने से बॉडी को अनगिनत फायदे होते हैं। ये दाल दुर्बल शरीर को स्ट्रांग बनाती है। जिन लोगों की बॉडी पतली है वो इसका सेवन करें तो बॉडी सुडौल बनेगी।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और योग गुरु बाबा रामदेव के मुताबिक कुल्थी की दाल में वहीं सब गुण मौजूद होते हैं जो केसर में होते हैं। ये दाल कमजोर शरीर को जानदार बनाती है। प्रोटीन से भरपूर कुल्थी की दाल का सेवन करने से मांसपेशियां मजबूत बनती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन को सुधारता है, कब्ज से राहत दिलाता है। कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम से भरपूर ये दाल हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाती है।

जिंक, कॉपर, मैंगनीज और आयरन से भरपूर ये दाल खून की गुणवत्ता बढ़ाती हैं और इम्यूनिटी स्ट्रांग करती हैं। इसमें विटामिन A, विटामिन B और विटामिन C मौजूद होता है। इसमें नियासिन, थायमिन, राइबोफ्लेविन मौजूद है जो स्किन से लेकर आंख और नर्वस सिस्टम को दुरुस्त करता है। आइए जानते हैं कि कुल्थी की दाल का सेवन करने से कौन-कौन सी बीमारियों का इलाज होता है।

पाइल्स का करती है इलाज

पाइल्स की बीमारी का इलाज करने में ये दाल बेहद उपयोगी है। इस दाल में फाइबर भरपूर मौजूद होता है जो पाइल्स का इलाज करता है। इस दाल को रात में भिगो दें और सुबह इसके पानी को पी लें तो कब्ज दूर होगा और पाइल्स का इलाज होगा।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

रोज कुल्थी की दाल का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल हेल्दी रहता है। कुलथी की दाल का सेवन उसका सूप बनाकर करें तो LDL कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते हैं। ये दाल गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है और दिल को हेल्दी रखती है।

किडनी स्टोन का करती है इलाज

कुलथी की दाल का सेवन करने से किडनी स्टोन की समस्या से निजात मिलती है। किडनी स्टोन की समस्या में ये दाल बेहद फायदेमंद है। पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर कुलथी की दाल का सेवन करने से किडनी सेल्स डैमेज नहीं होते। इस दाल को खाने से किडनी से जुड़ी बीमारियों से बचाव होता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए अमृत है ये दाल

डायबिटीज मरीजों के लिए कुलथी की दाल का सेवन बेहद उपयोगी है। फाइबर से भरपूर कुल्थी की दाल का सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर धीरे-धीरे बढ़ता है और शुगर स्पाइक का खतरा टलता है। कुलथी का सेवन करने से इंसुलिन का नेचुरल तरीके से उत्पादन होता है और डायबिटीज कंट्रोल रहती है। ये दाल पाचन में सुधार करती है।

साइलेंट किलर है High Blood Pressure, चुपके से इन 5 अंगों पर करता है हमला, जानिए कैसे इस नुकसान से करें बचाव। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए।