बदलता लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खाने की आदत लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार बना रही है। बीपी से लेकर शुगर जैसी कई बीमारियों लोगों को अधिक परेशान कर रही हैं। जिस तरह खराब खानपान की आदत व्यक्ति को बीमार बना सकती है, ठीक उसी तरह डाइट कुछ चीजें शामिल करने से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। ऐसी ही एक चीज गोजी बेरी है, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है। गोजी बेरी को रेड डायमंड भी कहा जाता है। यह छोटे लाल रंग के फल होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर से भरपूर होते हैं। इसे एंटी-एजिंग फूड माना जाता है, क्योंकि यह त्वचा की झुर्रियां कम करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डीटॉक्स करने में मदद करता है। उजाला सिग्नस ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स की आहार विशेषज्ञ एकता सिंहावल ने गोजी बेरी के फायदे बताए हैं।
गोजी बेरी के पोषक तत्व
आहार विशेषज्ञ एकता सिंहावल ने बताया कि गोजी बेरी स्वाद में खट्टा-मीठा ये फल है और ये कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें विटामिन-ए, सी, के, बी 1, बी 2, बी 3, बी 5, प्रोटीन, बीटा कैरोटीन, राइबोफ्लेविन, पोटैशियम, आयरन, फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
गोजी बेरी में पॉलीफेनॉल्स और पोटैशियम होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखने में मदद करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल की बीमारियों का खतरा घटाता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और धमनियों को मजबूत करता है। बीपी कंट्रोल करने के लिए गोजी बेरी का जूस सुबह खाली पेट पीना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा गोजी बेरी को सलाद या दही के साथ भी खाया जा सकता है।
डायबिटीज के लिए फायदेमंद
गोजी बेरी में क्रोमियम और फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर को स्थिर रखते हैं। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाता है और शुगर स्पाइक्स को रोकता है। इसमें नेचुरल शुगर होती है, जो मीठा खाने की क्रेविंग को कम करती है। गोजी बेरी को ड्राई फ्रूट्स के साथ मिलाकर खाया जा सकता है या ग्रीन टी में डालकर हर्बल टी बना सकते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ेगी
आंखों की रोशनी के लिए गोजी बेरी बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें ल्यूटिन और जीक्सैंथिन होते हैं, जो आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी है। यह मोतियाबिंद और रतौंधी जैसी समस्याओं से बचाने में मदद करता है। ये डिजिटल स्क्रीन के नुकसान को कम करती है और आंखों को हेल्दी रखती है।
वहीं, कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी कई उपाय हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, किशमिश वाला दूध सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है, जो पाचन को सुधारता है और शरीर को एनर्जी देता है, क्योंकि शमिश में एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में होते हैं, जो कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स के प्रभाव से बचाते हैं।