कैंसर एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जो एक बार किसी को हो जाए तो उसकी पैरों तले जमीन खिसक जाती है। ऐसे में कुछ चीजों का सेवन और कुछ चीजों का ध्यान रखने से इस बीमारी का खतरा बिल्कुल खत्म हो सकता है। आयुर्वेद में गिलोय को एक सुपरहर्ब माना जाता है, जिसे अमृत बेल भी कहा जाता है। रिसर्च में पाया गया है कि गिलोय में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकने और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकती हैं। पिछले एक दशक में गिलोय पर वैश्विक शोध में 376.5 प्रतिशत की जबरदस्त वृद्धि दर्ज की गई है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, यह वृद्धि इस चमत्कारी जड़ी-बूटी की बढ़ती वैज्ञानिक स्वीकृति और इसके औषधीय गुणों के कारण हुई है।
PubMed डेटा ने किया खुलासा
PubMed के अनुसार, 2014 में गिलोय पर शोध पत्रों की संख्या 243 थी, जो 2024 तक बढ़कर 913 हो गई। गिलोय को लेकर की जा रही रिसर्च के आंकड़े से ही साफ हो जाता है कि दुनिया भर में वैज्ञानिक और शोधकर्ता गिलोय के औषधीय गुणों पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। बता दें कि PubMed वैश्विक स्तर पर बायोमेडिकल और लाइफ साइंस शोधों के लिए प्रतिष्ठित डेटाबेस है।
आयुष मंत्रालय ने क्या कहा?
आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा के मुताबिक, आयुष प्रणाली की वैज्ञानिक प्रमाणिकता को बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। हम शोध सहयोग को मजबूत करने, वैज्ञानिक अध्ययन को बढ़ावा देने और मुख्यधारा की चिकित्सा प्रणाली में आयुर्वेद को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
कैंसर से लड़ने में गिलोय के फायदे
गिलोय में बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो कैंसर सेल्स के विकास को रोक सकते हैं। यह शरीर में कैंसर का कारण बनने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करता है और स्वस्थ कोशिकाओं को डैमेज होने से बचाता है। रिसर्च के मुताबिक, गिलोय का सेवन कीमोथेरेपी के साइड इफेक्ट्स को भी कम कर सकता है।
इम्यूनिटी बूस्टर
गिलोय का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है। गिलोय शरीर में वाइट ब्लड सेल्स (WBC) की संख्या बढ़ाता है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है, जिससे सर्दी-जुकाम, फ्लू और अन्य संक्रमण से बचाव होता है। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों में गिलोय का पानी अमृत की तरह काम करता है।
पाचन तंत्र के अच्छी
पाचन संबंधी समस्याओं के लिए गिलोय बहुत फायदेमंद होती है। गिलोय लिवर को डिटॉक्स करता है, जिससे टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर स्वस्थ रहता है। यह पाचन को सुधारती है, जिससे कब्ज, एसिडिटी और गैस की समस्या को दूर होती है।
वहीं, एम्स के पूर्व कंसल्टेंट और साओल हार्ट सेंटर के फाउंडर एंड डायरेक्टर डॉ. बिमल झाजर ने बताया अगर आपका कोलेस्ट्रॉल हाई है तो आप एनिमल फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।