पीरियड महिलाओं को हर महीने होने वाला नेचुरल प्रोसेस है। हर महिला में पीरियड साइकिल अलग-अलग होता है। आमतौर पर इसकी अवधि 21 से 35 दिनों के बीच होती है,औसतन ये 28 दिन की मानी जाती है। यह अवधि महिला के पीरियड शुरु होने से लेकर अगले पीरियड होने तक का समय होता है। इस दौरान महिलाओं की बॉडी में कई तरह के बदलाव आते हैं। ये बदलाव हार्मोनल चेंजेस की वजह से होते हैं। पीरियड के दौरान कुछ महिलाओं को पेट दर्द, जांघों में दर्द और बॉडी पेन की परेशानी ज्यादा होती है। ये दर्द पीरियड के पहले दिन से अगले 3 दिनों तक हो सकता है। 
महिलाओं को पीरियड के दौरान पेन होने के लिए प्रोस्टाग्लैंडिंस हॉर्मोन जिम्मेदार है जो गर्भाशय की मांसपेशियों को संकुचित करने में मदद करते हैं। जब इनकी मात्रा अधिक होती है तो ये ज्यादा संकुचन पैदा कर सकते हैं जिससे पीरियड के दौरान दर्द होता है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ, आईवीएफ विशेषज्ञ और लेप्रोस्कोपिक सर्जन लखनऊ में  डॉ. अमृता तिवारी ने बताया कि पीरियड में हल्का दर्द होना नॉर्मल है लेकिन कुछ महिलाओं को तीन दिनों तक पेट दर्द ज्यादा रहता है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। एक्सपर्ट ने बताया पीरियड पेन अक्सर परेशान करता है जिसके लिए कई कारण जिम्मेदार हैं।  पीरियड के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हॉर्मोन के स्तर में बदलाव होता है जिससे दर्द की शिकायत होती है। पीरियड के दौरान गर्भाशय की मांसपेशियां संकुचित होती हैं उससे भी दर्द की शिकायत होती है। 

कुछ हेल्थ प्रॉब्लम जैसे एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड्स, या पेल्विक इन्फ्लेमेटरी डिजीज की वजह से भी पीरियड के दौरान दर्द की शिकायत होती है। अगर आप भी पीरियड के दौरान असहनीय दर्द महसूस करती है तो डाइट पर ध्यान दें और कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाएं। कुछ नुस्खे ऐसे हैं जो आपको हर महीने पीरियड के दौरान होने वाले दर्द से राहत दिला सकते हैं।

पीरियड पेन को दूर करने में अलसी के बीज कमाल की चीज हैं। ये सीड्स पीरियड के दौरान होने वाले दर्द को दूर करते हैं। इसका सेवन करने से ऐंठन कम होती है और पीरियड रेगुलर रहते हैं। आइए जानते हैं कि पीरियड के दौरान इन सीड्स का सेवन करने  से कैसे दर्द का इलाज होता है और बॉडी को कौन-कौन से फायदे होते हैं।

अलसी के बीज कैसे पीरियड पेन का करते हैं इलाज

अलसी के बीज का सेवन करने से ओव्यूलेशन की संभावनाओं को बढ़ाने और एस्ट्रोजन के स्तर को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती हैं। अलसी  के बीज का सेवन करने से पीरियड्स के दर्द से राहत मिलती है। इन सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर होता हैं जो सूजन को कंट्रोल करता है और दर्द से राहत दिलाता है। इसमें फाइबर भी भरपूर होता है जो पाचन में सुधार करता है।

यह शरीर में हार्मोन संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। इन सीड्स में लिग्नांस होते हैं, जो नेचुरल तरीके से हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करते हैं और पीरियड पेन के दर्द को कम करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम और विटामिन E भी दर्द को दूर करने में मदद करते हैं। पीरियड पेन को दूर करने के लिए आप अलसी के बीज का सेवन दही के साथ, स्मूथी और सलाद के साथ कर सकते हैं।

टीनएजर्स पीरियड पेन से परेशान रहते हैं तो इन इन 5 तरीकों से दर्द से पा सकती हैं लड़कियां छुटकारा। पूरी जानकारी के लिए निचे लिंक पर क्लिक करें।