आजकल के भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल में अपने खानपान का अधिक ध्यान रखना पड़ता है। सही खानपान से सिर्फ शरीर को ही हेल्दी नहीं रखा जा सकता, बल्कि कई बीमारियों के भी बचाव होता है। ऐसे में रसोई में रखा लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लहसुन और घी का एक साथ सेवन करना सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
दिल के लिए अच्छा
लहसुन में विटामिन-ए, विटामिन-बी, कैल्शियम और कॉपर होता है। इसके अलावा इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी पाए जाते हैं। घी में विटामिन ए, के, ई, डी, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। लहसुन को घी में भूनकर खाने से हार्ट से संबंधी बीमारियां दूर रहती है। विशेषज्ञों के अनुसार, छोटे बच्चों को घी खिलाना बेहतर होता है। घी के रोजाना सेवन से आंखों की हेल्थ भी बेहतर होती है।
पाचन और नींद की समस्या होगी दूर
लहसुन खाना पेट के लिए अच्छा होता है। इसे घी में भूनकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा यह कब्ज और एसिडिटी से भी राहत दिलाता है। इससे नींद की समस्या से भी राहत मिलती है। लहसुन का सेवन करने से आपको अच्छी नींद आएगी।
इम्यूनिटी बेहतर होगी
लहसुन को घी में भूनकर खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। लहसुन और घी शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। लहसुन में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे घी में भूनकर खाने से सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। यह शरीर को वायरल संक्रमण से बचाने में भी मदद करता है।
कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल
शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। लहसुन को घी में भूनकर खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। इसे रोजाना खाने से अच्छा कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। इससे वजन को भी कंट्रोल रखा जा सकता है।
पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद
घी में तला हुआ लहसुन पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नियमित तौर पर इसके सेवन से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। इससे शुक्राणु कोशिकाओं की संख्या बढ़ती है। आयुर्वेदिक के अनुसार, हाई बीपी से पीड़ित पुरुषों के लिए यह एक सुपर फूड है।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।