आजकल लोग दवाओं की तुलना में देसी नुस्खों पर ज़्यादा भरोसा करने लगे हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल के इस दौर में किशमिश का पानी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में लोग इसका उपयोग कर रहे हैं। रातभर भिगोई गई किशमिश का पानी सुबह खाली पेट पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, वजन नियंत्रित करने में मदद मिलती है, और सबसे अहम यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बेहद प्रभावी माना जाता है। किशमिश के पानी से सेहत को होने वाले इन फायदों के लिए इसमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स जिम्मेदार है।

हेल्थलाइन के मुताबिक आप चाहे वजन कम करने की कोशिश कर रहे हों या सिर्फ अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हो तो दिन की शुरुआत किशमिश के पानी से करना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर ये पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और इम्यूनिटी को प्राकृतिक रूप से बेहतर बनाता है। इस पानी का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। आइए जानते हैं कि किशमिश का पानी सेहत के लिए कैसे अमृत है और ये कैसे बीपी को कंट्रोल करता है।

कैसे हाई ब्लड प्रेशर करता है कंट्रोल? 

जिन लोगों का ब्लड प्रेशर हाई रहता है वो रोज किशमिश के पानी का सेवन करें। किशमिश में पोटैशियम भरपूर होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसका सेवन करने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। इस पानी को अगर रोज सुबह खाली पेट पिया जाए तो खराब कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है जिससे धमनियां साफ रहती है और दिल की सेहत दुरुस्त रहती है। 2013 में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक लगातार 12 हफ्तों तक किशमिश का सेवन करने से ब्लड प्रेशर में काफी कमी देखी गई। आसानी से तैयार इस ड्रिंक को रोज पीने से दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।

आयरन की कमी होती है पूरी

रोज सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से बॉडी में खून की कमी पूरी होती है। किशमिश में आयरन भरपूर होता है जो लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए जरूरी होता है। किशमिश का पानी आयरन के अवशोषण को बेहतर बनाता है, जिससे एनीमिया की रोकथाम और एनर्जी के स्तर में बढ़ोतरी होती है।

हड्डियों होती हैं मजबूत

किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित होता है। भिगोई हुई किशमिश से इन मिनरल्स का अवशोषण बेहतर होता है जिससे ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम होती है।

स्किन की रंगत में होता है सुधार

किशमिश में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इसमें विटामिन A और E भी होते हैं जो स्किन को हेल्दी और चमकदार बनाते हैं। इस पानी को पीने से बॉडी लम्बे समय तक जवान रहती है।

वजन रहता है कंट्रोल

किशमिश में मौजूद डाइटरी फाइबर पेट को भरा रखता है जिससे अधिक खाने की इच्छा कम होती है। किशमिश में नेचुरल शुगर मौजूद होती है जो बिना कम कैलोरी बॉडी को एनर्जी देती है। इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

साइलेंट किलर है High Blood Pressure, चुपके से इन 5 अंगों पर करता है हमला, जानिए कैसे इस नुकसान से करें बचाव। पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक कीजिए।