Cranberry Benefits: भारत के कई राज्यों और हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाने वाला क्रैनबेरी फल सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। क्रैनबेरी को हिंदी में करौंदा भी कहा जाता है। लाल क्रैनबेरी छोटे, खट्टे और पोषक तत्वों से भरपूर फल है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। इनमें विटामिन और अन्य बायोएक्टिव मिश्रण हाई लेवल पर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकते हैं। क्रैनबेरी फल को सूपरफूड भी कहा जाता है। इसके सेवन से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
क्रैनबेरी प्रतिरक्षा यानी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के साथ त्वचा और पाचन के स्वास्थ्य को बेहतर बनती है। इससे ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। क्रैनबेरी जूस को दिल के लिए काफी हेल्दी माना जाता है, क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इसमें फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनोल होते हैं, जो रक्त वाहिकाओं के कार्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। कई अध्ययनों के मुताबिक, यह फल हेलिकोबैक्टर पाइलोरी के विकास को रोक सकता है। हेलिकोबैक्टर पाइलोरी एक बैक्टीरिया है, जो पेट के अल्सर और कैंसर से जुड़ा हुआ है।
क्रैनबेरी के अन्य फायदे
- सूजन कम करने में असरदार
- यूरिनरी ट्रैक्ट की समस्या दूर होगी
- किडनी के लिए हेल्दी
हार्ट के लिए हेल्दी
हृदय संबंधी समस्याओं के राहत पाने के लिए क्रैनबेरी का सेवन करना असरदार हो सकता है। ये धमनियों में प्लाक विकसित करने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं। क्रैनबेरी जूस का धमनियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। क्रैनबेरी धमनियों को अपना काम अच्छे से करने में सक्षम बनाने में मदद करती है।
2015 के एक अध्ययन में पता चला कि क्रैनबेरी जूस की 240 मिलीमीटर खुराक हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। इसमें वयस्कों ने आठ हफ्ते तक क्रैनबेरी जूस का सेवन किया और उनमें ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल कम पाया गया और उनका डायस्टोलिक रक्तचाप कम हुआ। हालांकि, जिन वयस्कों ने आठ हफ्ते तक प्लेसबो पिया, उनमें समान परिणाम नहीं दिखे।
2021 के एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि आठ सप्ताह तक प्रतिदिन 500 मिलीलीटर क्रैनबेरी जूस का सेवन करने से क्रैनबेरी में मौजूद एंथोसायनिन के कारण डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर के लेवल को कम करने में मदद मिलती है।
वजन कम करने में असरदार
क्रैनबेरी फाइबर से भरपूर होता है, इसके सेवन करने से भूख कम लगती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है। क्रैनबेरी का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
एक अध्ययन के मुताबिक, रोजाना एक गिलास क्रैनबेरी जूस पीने से एचडीएल कोलेस्ट्ऱॉल का लेवल बढ़ता है। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा का अधिक होना अच्छा संकेत होता है, क्योंकि इससे दिल स्वस्थ रहता है।
इसके अलावा सर्दियों की ठंड इम्यूनिटी को कमजोर कर सकती है और हार्ट संबंधी जोखिम बढ़ा सकती है। सर्दियों की बीमारियों से बचने के लिए विटामिन C युक्त फूड का सेवन बहुत जरूरी है।