लिवर हमारी बॉडी का अहम हिस्सा है जो पाचन को दुरुस्त करता है और ब्लड को साफ करता है। ये बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। ये बॉडी में विटामिन और मिनरल्स को स्टोर करता है। पाचन के लिए आवश्यक बाइल उत्पन्न करने का काम लिवर ही करता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी है। लिवर फ्रेंडली डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और प्रोटीन डाइट शामिल है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए जहां हेल्दी डाइट जरूरी है वही कुछ फूड्स जैसे अत्यधिक फैट, चीनी और तले-भुने खाने से परहेज करना भी जरूरी है। खराब डाइट का सेवन करने से लिवर में गर्मी पैदा हो सकती है।
लिवर में गर्मी तब पैदा होती है जब शरीर में किसी प्रकार का असंतुलन हो, खासकर पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं के कारण लिवर में गर्मी महसूस होने लगती है। कभी-कभी लिवर ज्यादा पित्त उत्पन्न करता है जिससे पेट में जलन, गर्मी या चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। यह खासतौर पर तब होता है जब पित्त का संतुलन बिगड़ता है।
लिवर में गर्मी होने की दिक्कत अक्सर गर्मी में ज्यादा होती है। इस परेशानी से बचने के लिए गोंद कतीरा एक बेहतरीन हर्ब है जिसका सेवन करके लिवर की गर्मी और लिवर से जुड़ी परेशानियों से निजात पाई जा सकती है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नित्यानंदम श्री ने बताया गोंद कतीरा का सेवन गर्मी में करना बेहद उपयोगी है। ये एक ऐसा फूड है जिसका सेवन गर्मियों में अच्छा है। आइए जानते हैं कि गोंद कतीरा कैसे लिवर की गर्मी को कंट्रोल करता है और इसका सेवन करने से सेहत को कौन-कौन से फायदे होते हैं।
गोंद कतीरा कैसे लिवर को हेल्दी रखता है?
गोंद कतीरा एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो कुछ पौधों से प्राप्त होती है। गोंद कतीरा बॉडी से टॉक्सिन को बाह निकालने में मदद करता है। ये एक नेचुरल डिटॉक्सिफायर है जो लिवर से टॉक्सिन को बाहर निकालता है। इससे लिवर की कार्यप्रणाली पर दबाव कम होता है और वो अधिक प्रभावी ढंग से काम करता है। गोंद कतीरे का सेवन करने से लिवर की कोशिकाओं की मरम्मत होती है और पुनर्निर्माण में मदद मिलती है। यह लिवर को हेल्दी रखने में और उसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। गोंद कतीरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो लिवर की सूजन को कंट्रोल करते हैं।
गोंद कतीरा के सेहत के लिए फायदे
- गोंद कतीरा का सेवन करने से पाचन में सुधार होता है। ये हर्ब पाचन को सुचारू रूप से चलाता है और पाचन एंजाइम को उत्तेजित करता है। इसका सेवन करने से कब्ज का इलाज होता है और पेट की गैस और एसिडिटी दूर होती है। गोंद कतीरा का सेवन करने से पेट की गैस, जलन, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है।
- गर्मी में बॉडी को हाइड्रेट रखने में गोंद कतीरा का सेवन बेहद उपयोगी है। गोंद कतीरा में उच्च मात्रा में पानी सोखने की क्षमता होती है, जिससे शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है। यह हर्ब बॉडी को तरोताजा रखता है।
- गोंद कतीरा का सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है। इसमें फाइबर और पानी ज्यादा होता है जो भूख को कंट्रोल करता है। इसका सेवन करने के बाद पेट लम्बे समय तक भरा रहता है और खाने की क्रेविंग कंट्रोल रहती है।
- गोंद कतीरे का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है। गोंद कतीरा लिवर पर तनाव कम करता है, कोलेस्ट्रॉल को घटाता है और दिल की सेहत को दुरुस्त करता है। गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट पिया जाए तो दिल की सेहत दुरुस्त रहती है।
गोंद कतीरा का सेवन कैसे करें
इस फूड की तासीर सर्द खुश्क है। जो लोग ड्राई नेचर वाले हैं वो इसका सेवन दूध के साथ या फिर आधा दूध और आधा पानी मिलाकर उसका सेवन कर सकते हैं। जो लोग नॉर्मल है वो इसका सेवन शर्बत में भी कर सकते हैं।
दिन में भिगो दें चिया सीड्स और सोने से पहले पी लें उसका पानी, सुबह उठते ही पेट हो जाएगा साफ, वजन रहेगा कंट्रोल। इन सीड्स का सेवन सेहत पर कैसा करता है असर पूरी जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।