अक्सर एवोकाडो के बीज को बेकार समझकर फेंक दिया जाता है, लेकिन ये बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन होते हैं। एवोकाडो के बीज का सेवन हार्ट, पाचन, वजन कम करने समेत सूजन और दर्द में बहुत ही लाभकारी होते हैं।

एवोकाडो के बीज के फायदे

एवोकाडो के बीज विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ कैरोटीनॉयड जैसे बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स की यह प्रचुरता कैंसर जैसी बीमारियों को रोकने और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में भी सहायक होती है।

हृदय स्वास्थ्य में सुधार

एवोकाडो के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है, जिससे हृदय स्वस्थ रहता है।

पाचन में मददगार

बीज में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत करता है। यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं को कम करता है। इसके साथ ही यह आंतों को साफ रखता है।

वजन घटाने में सहायक

एवोकाडो के बीज में मौजूद फाइबर लंबे समय तक भूख को रोकता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में फैट को कम करता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर

बीज में फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह त्वचा को जवां बनाए रखने और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करता है।

सूजन और दर्द में राहत

एवोकाडो के बीज में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक हैं।

एवोकाडो के बीज का कैसे करें उपयोग?

  • बीज को सुखाकर पाउडर बना लें और इसे स्मूदी, चाय, या सूप में मिलाकर सेवन करें।
  • बीज का तेल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए उपयोगी है।

इसके अलावा खीरे के बीज ऑस्टियोपोरोसिस और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी हड्डियों की बीमारियों को रोकने के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। जानिए खीरे के बीज के फायदे