भागदौड़ भरी जिंदगी में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बना रहता है। इसके अलावा अब खराब खानपान के चलते शरीर में कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रही है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने के साथ ही कई गंभीर बीमारियों का खतरा बना रहता है। इससे हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और दिल की बीमारी जैसी कई खतरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस सभी को कंट्रोल करने के लिए एवोकाडो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी हो सकता है। एवोकाडो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद है। एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट विटामिन होते हैं। एवोकाडो हार्ट, पाचन, वजन कम करने समेत सूजन और दर्द में बहुत ही लाभकारी होते हैं।
एवोकाडो का सेवन करने से खून में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक, यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में बहुत मददगार है। यह शरीर को विटामिन और खनिज प्रदान करता है। एवोकाडो में विटामिन ए, सी और ई के साथ-साथ कैरोटीनॉयड जैसे बीटा-कैरोटीन, ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं।
एवोकाडो के पोषक तत्व
एक मीडियम साइज के एवोकाडो में 240 कैलोरी, 13 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 3 ग्राम प्रोटीन, 22 ग्राम वसा और 10 ग्राम फाइबर होता है।
हार्ट के लिए अच्छा
एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट्स और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करते हैं। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है। एवोकाडो का नियमित रूप से सेवन करने पर हेल्थ के साथ हार्ट को बहुत फायदा होता है। इसके ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, जिससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।
पाचन में मददगार
एवोकाडो में फाइबर अच्छी मात्रा में होता है जो पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद रहता है। इससे कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं। एवोकाडो का सेवन करने से आंतों की सफाई भी हो जाती है।
वजन घटाने में सहायक
एवोकाडो के बीज में मौजूद फाइबर लंबे समय तक भूख को रोकता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में फैट को कम करता है।
बॉडी में बढ़ गई है सूजन और शरीर फूलकर बन गया है कुप्पा, इस खास पाउडर को सुबह-शाम खा लें, मोटापा और इंफ्लामेशन हो जाएगा कंट्रोल। पूरी खबर की जानकारी लेने के लिए लिंक पर क्लिक करें।