Constipation Relief Tips: पाचन तंत्र हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो मुंह से मलाशय तक फैला हुआ है। पाचन तंत्र भोजन को पोषक तत्वों और खनिजों में बदलना, शरीर को एनर्जी और शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालने का काम करता है, लेकिन आजकल भागदौड़ भरे लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं शरीर में जन्म दे रही हैं। इन सबकी वजह से पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम नहीं कर पाता और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए सुबह-सुबह गर्म पानी और घी बहुत ही असरदार हो सकता है। घी को भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है और यह न केवल खाने का स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसके स्वास्थ्य लाभ भी अनगिनत हैं। आरोग्य हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय ने पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए घी और गर्म पानी के फायदे बताए हैं।

डॉ. एस के पांडेय के मुताबिक, कब्ज या बार-बार कॉन्स्टिपेशन की वजह से पेट में कई गंभीर बीमारियां बनने लगती हैं। गर्म पानी में घी का सेवन करने से न सिर्फ, कब्ज से राहत मिलेगी, बल्कि इससे वजन कम करने से लेकर दिल संबंधी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। घी में कैलोरी, हेल्दी फैट, विटामिन ए, विटामिन ई आदि कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। गर्म पानी में घी मिलाकर पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। कई शोध और अध्ययन के मुताबिक, घी में ब्यूटीरिक एसिड होते है जो कब्ज की समस्या में राहत दिलाते हैं और मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करते हैं। सुबह समय हल्का गुनगुना पानी पीना वैसे भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर, इसमें घी डालकर पिएं तो पाचन तंत्र के साथ-साथ सेहत को कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं।

घी और गर्म पानी के फायदे

रोज सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच घी डालें और इसे ठंडा होने पहले ही पिएं। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से कॉन्स्टिपेशन यानी कब्ज की समस्या से निजात मिल जाएगी। गर्म पानी में थोड़ा-सा घी मिक्स करके पीने से आंत की सफाई भी होती है और आंतों को लुब्रिकेशन भी मिलता है। इससे डाइजेस्टिव पॉवर बढ़ती है।

ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा

शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का ठीक से काम करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। अगर, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही से काम नहीं करता तो दिल पर सीधा असर पड़ता है और दिल से जुड़ गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। गर्म पानी में घी डालकर पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता और इससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छे से काम करता है।

पाचन के लिए लाभकारी

गुनगुने पानी के साथ घी का सेवन शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। यह आपके लिवर को डिटॉक्स करता है और हेल्थ में सुधार लाता है। यह पेट की जलन, एसिडिटी, और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

गर्म पानी में घी डालकर रोज सुबह पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें मौजूद विटामिन और प्रोटीन शरीर के लिए लाभकारी होते हैं और इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं।

सर्दी-खांसी में आराम

घी और गुनगुने पानी का मिश्रण सर्दी-खांसी के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण श्वसन तंत्र को साफ रखते हैं और गले की खराश से राहत दिलाते हैं।

Detox Water: इन 3 मसालों को रात में भिगो दें और सुबह पी लें ये पानी, पेट की सारी गंदगी पीते ही निकल जाएगी बाहर, मोटापा भी होगा कंट्रोल। इस पानी के बारे में पूरी जानकारी हासिल करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।