क्या आप भी खराब पाचन और इसके चलते होने वाली कब्ज जैसी गंभीर समस्या से परेशान हैं? अगर हां, तो बता दें कि इसके पीछे आपका अनहेल्दी खानपान अहम कारण हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर डाइट न लेने और पर्याप्त पानी न पीने से पाचन पर प्रभाव पड़ने लगता है, जिससे फिर मल त्यागने में परेशानी होने लगती है और यही कब्ज का कारण बन जाता है।

वहीं, कब्ज होने पर ना केवल पेट हमेशा भारी-भारी रहता है, बल्कि पेट में ऐंठन और समय-समय पर असहनीय दर्द भी पीड़ित के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। इसके अलावा समस्या अधिक बढ़ने पर बवासीर जैसी घातक बीमारी भी व्यक्ति को घेर लेती है। ऐसे में अगर आप भी कब्ज की परेशानी से जूझ रहे हैं और सुबह घंटों टॉयलेट में बिताने के बाद भी आपका पेट साफ नहीं हो पाता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। इस लेख में हम आपको एक ऐसे खास नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, जो रातभर में असर दिखाकर आपको कब्ज की समस्या से राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं बारे में-

कैसे पाएं कब्ज से राहत?

दरअसल, हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि खराब खानपान की आदतों के चलते व्यक्ति कब्ज जैसी समस्या से घिर जाता है और इसके चलते कई-कई दिनों तक उसका पेट साफ नहीं हो पाता है। हालांकि, राहत की बात यह है कि कुछ खास और हेल्दी चीजों का बेहद थोड़ी मात्रा में सेवन आंतों में जमा मल को साफ कर व्यक्ति को कब्ज की समस्या से राहत भी दिला सकता है। इन्हीं खास चीजों में से एक है बादाम का तेल।

कैसे करें सेवन

कई हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में 4 से 5 बूंद बादाम के तेल को मिलाकर पीने से ये आंतों में जमा मल को साफ करने में बेहतर असर दिखा सकता है। दरअसल, बादाम के तेल में लैक्सेटिव गुण होते हैं। ये आंत की नसों को स्टिमुलेट करने में मदद करता है और मल त्याग को बढ़ावा देता है। इसके अलावा बादाम का तेल एक प्रोबायोटिक के रूप में भी काम करता है, जिससे ये आंत के माइक्रोबायोटा, खासकर आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है। इस तरह आपका पाचन बेहतर होता है और आपको कब्ज की समस्या से राहत मिल जाती है।

हालांकि, अगर आप लैक्टोज इन्टॉलरेंस है यानी अगर आपको दूध या डेयरी उत्पादों को पचाने में दिक्कत होती है, तो आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी में भी बादाम का तेल मिलाकर पी सकते हैं। ये तरीका भी कब्ज पर असरदार है। इतना ही नहीं, नियमित तौर पर इस नुस्खे को आजमाने से आप चंद दिनों में ही कब्ज से पूरी तरह राहत भी पा सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।