आजकल के खराब खानपान और लाइफस्टाइल के कारण पेट से जुड़ी कई समस्या बहुत ही आसानी से लग जाती हैं। इसी में कब्ज भी पेट से जुड़ी एक ऐसी समस्या है। जिसके कारण पेट साफ नहीं होता और कामकाज भी प्रभावित होता है। कब्ज की समस्या ज्यादा दिनों तक रहे, तो गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर इसे समय पर ठीक न किया जाए, तो यह गैस, बवासीर और आंतों से जुड़ी अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है। कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए आयुर्वेद एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने कुछ घरेलू उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनी दिनचर्या में शामिल करके कब्ज से राहत पा सकते हैं।

आचार्य बालकृष्ण के मुताबिक, कब्ज जैसी समस्या को घरेलू उपायों और अच्छे लाइफस्टाइल से आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा खानपान और एक्सरसाइज पर भी ध्यान देना जरूरी है। कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए त्रिफला, जीरा और अजवाइन और नींबू-शहद का सेवन करना फायदेमंद होता है।

क्यों होती है कब्ज की समस्या?

  • फाइबर फ्री खाने का सेवन
  • पानी की कमी
  • फिजिकल एक्टिविटी की कमी
  • अधिक तनाव और चिंता
  • जंक फूड और तैलीय भोजन का अधिक सेवन

त्रिफला

कब्ज की समस्या से निजात पाने के लिए त्रिफला बहुत ही फायदेमंद होती है। त्रिफला चूर्ण आयुर्वेद का सबसे प्रभावी उपचार माना जाता है। इसमें हरड़, बहेड़ा, और आंवला होता है, जो आंतों की सफाई में मदद करता है। सोने से पहले एक गिलास गुनगुने पानी में 1 चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर पिएं। यह पेट साफ करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

जीरा और अजवाइन

जीरा और अजवाइन पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, जो पाचन एंजाइम तत्व को सक्रिय करते हैं। इससे खाना जल्दी पचता है। यह गैस, अपच, बदहजमी और सूजन जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। जीरा और अजवाइन को धीमी आंच पर भून कर पीस लें। इसमें काला नमक डालकर तीनों को समान मात्रा में मिला कर रोज आधा चम्मच गुनगुने पानी के साथ पिएं।

नींबू और शहद

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए नींबू और शहद बहुत लाभकारी है। नींबू पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, जबकि शहद प्राकृतिक रूप से आंतों को साफ करता है। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी और शरीर को एनर्जी भी मिलेगी। 

विशेषज्ञों के अनुसार, कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और कैफीन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए लाभकारी होते हैं। कॉफी को पेट की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है।