शकरकंद पौष्टिक सब्जियों में से एक है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि शकरकंद विटामिन ए के सर्वोत्तम स्रोतों में से है। इसके अलावा शकरकंद में विटामिन बी 5, राइबोफ्लेविन, नियासिन, थियामिन और कैरोटीनॉयड भी उच्च मात्रा में होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। शकरकंद को अगर आप डाइट में शामिल करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है। साथ ही आपको और भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं उन लाभों के बारे में-
इम्यूनिटी मजबूत करता है: शकरकंद में विटामिन्स और मिनरल्स उच्च मात्रा में मौजूद होता है जो इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद करता है। साथ ही इसमें कैरोटीनॉयड भी उच्च मात्रा में होता है जो इम्यून सिस्टम को सक्रिय करने में मदद करता है। इसके अलावा शकरकंद शरीर को संक्रमण से भी बचाता है और स्वस्थ रखता है।
डिटॉक्स करता है: कई बार शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ शारीरिक रूप से इंसान को प्रभावित करता है। ऐसे में शकरकंद में मौजूद विटामिन और नियासिन शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है और इंफेक्शन से बचाता है।
आंखों की रोशनी के लिए: शकरकंद बीटा-कैरोटीन और एंथोकायनिन से भरपूर होता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आंखों को नुकसान पहुंचने से बचाता है और आंखों की रोशनी को भी सुधार करने में मदद कर सकता है। शकरकंद आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए: डायबिटीज के मरीजों के लिए शकरकंद बेहद फायदेमंद होता है। शकरकंद में एंटी-डायबेटिक गुण पाया जाता है जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही शरीर को डायबिटीज के कारण होने वाली अन्य समस्याओं से भी बचाता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीज शकरकंद का सेवन जरूर करें।
हृदय रोग के लिए: शकरकंद में कार्डियोप्रोटेक्टिव इफेक्ट मौजूद होता है जो हृदय रोग की समस्या से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा इस इफेक्ट के होने के कारण हृदय से जुड़ी अन्य समस्या जैसे- स्ट्रोक, हार्ट बीट तेज हो जाना या फिर हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। इसलिए दिल के मरीजों को शकरकंद को अपनी डाइट में रोजाना शामिल करना चाहिए।
